महाराष्ट्र: अस्पताल के बायोगैस प्लांट में मिली 11 मानव खोपड़ी और भ्रूण की 54 हड्डियां, निदेशक गिरफ्तार

मुंबई, 14 जनवरी। महाराष्ट्र के वर्धा स्थित एक निजी अस्पताल के बायोगैस प्लांट में अवैध गर्भपात के एक अलग मामले की जांच के दौरान 11 खोपड़ी और भ्रूण की 54 हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। कदम हॉस्पिटल नाम का ये चिकित्सालय वर्धा के अरवी इलाके में स्थित है। सब-इंस्पेक्टर ज्योत्सना गिरीक के मुताबिक अस्पताल की निदेशक रेखा कदम और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Maharashtra 11 skulls and 54 bones of fetuses were found in biogas plant of a private hospital

आपको बता दें कि अस्पताल में यह अवैध गर्भपात का सनसनी खेज खुलासा 13 वर्षीय बालिका के गर्भपात मामले की जांच के दौरान हुआ। नाबालिग के गर्भपात के बाद से कदम अस्पताल में पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान छानबीन में अस्पताल के पिछले हिस्से में स्थित गोबर गैस के गड्ढे में नवजात शिशुओं के अवशेष बरामद हुए। बायोगैस प्लांट में पुलिस को 11 मानव खोपड़ी के साथ 54 हड्डियां भी मिली हैं। सभी सभी अवशेषों को केमिकल जांच व डीएनए टेस्ट के लिए नागपुर की लैब में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: हत्या के प्रयास के मामले में भाजपा विधायक नितेश राणे की अग्रिम जमानत पर फैसला 17 जनवरी को

इस खुलासे के बाद से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है, अस्पताल के निदेशक के अलावा कई कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अस्पताल से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को अस्पताल की नर्स संगिता काले, पूजा दहाट को हिरासत में लिया गया, जबकि अस्पताल संचालिका डॉ. शैलजा कदम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के कुछ देर बाद ही शैलजा की तबीयत खराब हो गई, जिस कारण उन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+