वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया आंद्रे रसेल का कीर्तिमान, खास सेलिब्रेशन का राज भी खोला

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद अपने अनोखे सेलिब्रेशन का राज खोल दिया है। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और वैभव ने अपनी पारी में 10 शानदार छक्के और 7 चौके जड़ते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। सूर्यवंशी ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए दुनिया को हैरान कर दिया।

आंद्रे रसेल के नाम एक आईपीएल सीजन में कुल 52 छक्कों का रिकॉर्ड था लेकिन सूर्यवंशी अब 53 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आ गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो वह इसी सीजन क्रिस गेल को पछाड़ देंगे।

Vaibhav Sooryavanshi

एक सीजन में सर्वाधिक भारतीय छक्कों का कीर्तिमान वह पिछले मैच में ही तोड़ चुके थे, अभिषेक शर्मा के 43 छक्कों का कीर्तिमान तोड़कर वह आगे बढ़ गए और अब इतिहास में खुद का अलग नाम दर्ज कराने की दिशा में बढ़ रहे हैं। ​

एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्कों वाले टॉप खिलाड़ी

क्र खिलाड़ी छक्के साल
1
क्रिस गेल 59 2012
2
वैभव सूर्यवंशी 53 2026*
3
आंद्रे रसेल 52 2019
4
क्रिस गेल 51 2013
5
जोस बटलर 45 2022

मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इस बात का खुलासा किया कि मैदान पर उनका वायरल 'ए' सेलिब्रेशन असल में उनकी मां आरती सूर्यवंशी को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी का नाम आरती है जो 'ए' अक्षर से शुरू होता है। इसी वजह से वह जब भी मैदान पर बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो अपनी मां के प्रति सम्मान और प्यार जताने के लिए हवा में यह इशारा करते हैं।

वैभव ने कहा कि उन्होंने इस राज को काफी समय तक छिपाकर रखा था क्योंकि वह इसे आगे भी जारी रखना चाहते थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी इस खास भावना को सबके सामने साझा कर दिया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को चौकों और छक्कों की बरसात करने वाली इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

अपनी पारी की शुरुआत में वैभव थोड़े धीमे नजर आए थे और उन्होंने शुरुआती 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए थे। इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनका प्लान पिच को अच्छी तरह समझने का था।

एक बार जब वह क्रीज पर पूरी तरह सेट हो गए, तो उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ बाउंड्रीज की झड़ी लगा दी, जिससे दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाजों का काम भी आसान हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+