कोरोना का प्रकोपः महाराष्ट्र सरकार के 10 मंत्री और 20 विधायक संक्रमित, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब आम लोगों के साथ-साथ मंत्री भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में 10 से अधिक मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह खबर तब सामने आई है, जब महाराष्ट्र की महिला और बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर ने बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

maharashtra 10 ministers and 20 mla corona positive

Recommended Video

      Omicron को लेकर British Study में दावा, ये संक्रामक ज्यादा लेकिन घातक कम ! | वनइंडिया हिंदी

      शुक्रवार को ट्विटर पर मंत्री यशोमती ठाकुर ने उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने की भी अपील की, क्योंकि मामलों की संख्या बढ़ रही थी। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि यदि राज्य में रोगियों की संख्या बढ़ती रही, तो सरकार को और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं।

      राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से अबतक 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लोगों को संक्रमण से रोकने के लिए टास्क फोर्स के साथ बैठकें हो रही हैं। जो मंत्री संक्रमित हुए हैं उनका नाम मंत्री बालासाहेब थोरात, मंत्री वर्षा गायकवाड, मंत्री केसी पाडवी, मंत्री प्राजक्त तनपुरे, मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक सागर मेघे, विधायक राधाकृष्ण विखे पाटील, शेखर निकम, विधायक इंद्रनील नाईक, विधायक चंद्रकांत पाटील और विधायक माधुरी मिसाल का नाम शामिल है। केवल मुंबई में दो हफ्तों के भीतर ऐक्टिव मामलों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई है

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+