महाकुंभ के संपन्न होते ही शुरू हुई नासिक सिंघस्थ कुंभ की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की अहम बैठक
Nasik Kumbh 2027: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रयागराज में भव्य कुंभ मेला 26 फरवरी 2025 को संपन्न हो गया है, वहीं आज ही से महाराष्ट्र के नासिक में आगामी कुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के नासिक में होने वालाा सिंघस्थ कुंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की देखरेख में 2027 में आयोजित किया जाएगा।
सीएम फडणवीस ने 2027 में होने वाले सिंघस्थ कुंभ की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए आज एक बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और 38 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ये बैठक हुई।

इस बैठक में नासिक कुंभ में आने वाले श्रृद्धालुओं को प्रयागराज में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं दिए जाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि नासिक में कुंभ की व्यवस्था प्रयागराज के समान हो, हालांकि नासिक शहर के छोटे आकार के कारण इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
इस बैठक के दौरान सड़क, रेलवे और हवाई यातायात समेत बुनियादी ढांचे की व्यापक समीक्षा की गई। इस बैठक में सेंट्रल रेलवे के उच्चस्तरीय अधिकारियों और नासिक की सभी एजेंसियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया, हालांकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार खास तौर पर अनुपस्थित रहे, क्योंकि शिंदे सिंधुदुर्ग जिले के निर्धारित दौरे में व्यस्त थे।
गिरीश महाजन ने बताई प्लानिंग
मंत्री गिरीश महाजन ने कहा नासिक कुंभ के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा 12 से 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। तीर्थयात्रियों की आमद को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डों के विस्तार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा, आगंतुकों की सुगम पहुंच के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
प्रयागराज महाकुंभ जैसा नासिक कुंभ को सफल बनाने की योजना
महाजन ने बताया "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे, हमने नासिक कुंभ की तैयारियों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य प्रयागराज जैसा सफल और सुरक्षित आयोजन की करना है। नासिक के छोटे आयोजन स्थल को देखते हुए, हम इस बार और भी बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहे हैं।"
इसके अलावा, महाजन ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ सहयोग लिए जाने की भी बात कही। उन्होंने बताया ये अधिकारी प्रयागराज कुंभ मेले के समापन के बाद महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। उनका उद्देश्य नासिक कुंभ के सफल आयोजन में अंतर्दृष्टि साझा करना और सहायता करना है।












Click it and Unblock the Notifications