लोकसभा चुनाव: डिप्‍टी सीएम फडणवीस बोले- एमएनएस का रुख बीजेपी से ज्यादा अलग नहीं है

महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। वहीं इस बीच महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के साथ गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने कहा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के साथ गठबंधन पर फैसला सही समय पर किया जाएगा। इसके साथ फडणवीस ने ये माना कि मनसे और भाजपा में ज्‍यादा कोई फर्क नहीं है।

maha cm

बता दें महाराष्‍ट्र में भाजपा सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अजित पवार गुट वाले महायुति गठबंधन के साथ बातचीत कर रही है, इसी बीच खबरें आईं कि भाजपा मनसे के साथ बातचीत कर रही है।

राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर डिप्‍टी सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता देंवेंद्र फडणवीस ने कहा मनसे ने व्यापक रुख अपनाया है; भाजपा और मनसे के रुख ''अलग-अलग नहीं'' हैं। उन्‍होंने कहा भाजपा क्षेत्रीय गौरव और राज्य में 'मराठी मानुष' अधिकारों की सुरक्षा पर मनसे के व्यापक रुख के साथ है। मनसे और भाजपा के बीच समान आधार पर प्रकाश डालते हुए, फड़नवीस ने कहा, "जहां तक ​​​​चुनाव का सवाल है, यह चर्चा का विषय है। सही समय पर सही निर्णय लिए जाते हैं।"

दिल्ली में चल रही सीट आवंटन पर चर्चा करते हुए फडणवीस ने कहा 80 प्रतिशत मुद्दों को सकारात्मक रूप से हल किया गया है, शेष 20% के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने सभी मुद्दों के समाधान और एक ''मजबूत गठबंधन'' बनाने का भरोसा जताया है।

राजनीतिक गलियारे में ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा मराठी वोटों को विभाजित करने के लिए राज ठाकरे की एमएनएस से हाथ मिला सकती है, जिसका असर मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर पड़ सकता है। मनसे नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की।

हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने कहा दोनों पार्टियां भाजपा और मनसे एक सी हैं लेकिन गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है। आने वाले दिनों में और लोकसभा चुनाव से काफी पहले (राजनीतिक) तस्वीर साफ हो जाएगी।

बता दें इससे पहले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार की मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मुलाकात से दोनों पार्टियों के बीच संभावित चुनावी गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं थी। हालांकि शेलार ने इस सामान्‍य मित्रवत मुलाकात बताया था।

गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 9 मार्च को पार्टी के 18वें स्थापना दिवस समारोह से पहले नासिक शहर के कालाराम मंदिर पहुंचे थे। वहां राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित और बहू मिताली के साथ अनुष्ठान किया। सुबह मंदिर में, नासिक के साथ उनके गहरे संबंध को रेखांकित किया।

बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की ये यात्रा अप्रैल में होने वाली थी लेकिन अभी ही नासिक पहुंच गए। राज ठाकरे की ये नासिक यात्रा आम चुनावों में नासिक लोकसभा सीट से लड़ने के लिए मनसे की नासिक इकाई के अनुरोध के बीच है। नासिक भर में 'जीतने के लिए लड़ो' संदेश वाले बैनर मनसे के चुनाव लड़ने के इरादे की गवाही दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+