'बे'कार हैं कांग्रेस की ये खूबसूरत नेता लेकिन दिग्गज नेता से है खास रिश्ता, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

Praniti Shinde Assets: आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान हुआ है, शुक्रवार को 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें से महाराष्ट्र की 5 सीटें भी शामिल रहीं। वोटिंग के लिए लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया।

Praniti Shinde

आपको बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने सोलापुर सीट से प्रणिती शिंदे (Praniti Shinde) को टिकट दिया है। मालूम हो कि 43 साल की प्रणिती शिंदे अपनी खूबसूरती की भी वजह से सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं और लोग उनकी स्टाइल की भी काफी तारीफ करते हैं।

6 करोड़ 60 लाख 70 हजार 402 रुपये की संपत्ति

एक दिन पहले ही उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है जिसके मुताबिक वो करोड़ों की मालकिन हैं, उनके पास करीब 6 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 1 करोड़ 81 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है।

'बे'कार हैं कांग्रेस की ये खूबसूरत नेता

अपने नामांकन में उन्होंने बताया है कि 'उनके पास कोई कार नहीं है और ना ही उनके पास कोई दोपहिया वाहन हैं और उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई कर्ज भी नहीं है।

बैंक बैलेंस 99.51 लाख के आस-पास है

इसके अलावा उनके पास करीब 300 ग्राम गोल्ड है और बैंक बैलेंस 99.51 लाख के आस-पास हैं , उन्होंने शेयर मार्केट में भी निवेश किया हुआ है और इसके अलावा उनके पास दादर और सोलापुर में एक-एक फ्लैट भी है।

लोकप्रिय कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं

गौरतलब है कि प्रणिती को राजनीति विरासत में मिली है, वो लोकप्रिय कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं, मालूम हो कि सुशील कुमार शिंदे ने हाल ही में राजनीति से संन्यास लिया है और अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है और इसी कारण सोलापुर सीट से चुनावी दंगल में इस बार प्रणिती उतरी हैं।

सोलापुर सीट से प्रणित तीन बार विधायक रही हैं

मालूम हो कि 83 वर्षीय देश की राजनीति के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं और उन्होंने देश के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। मालूम हो कि इसी सीट से प्रणिती तीन बार विधायक रही हैं, इसलिए वो इस क्षेत्र के लोगों के लिए बिल्कुल अनजान नहीं हैं।

सोलापुर सीट पर चुनाव 7 मई को होंगे

कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि इस बार भी ये सीट भी उनके खाते में ही आएगी। आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला हैं। यहां पर भाजपा के राम सातपुते चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतदान 7 मई को होंगे, जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+