Lok Poll Survey: आज हुए चुनाव तो महाराष्ट्र में NDA को मिलेंगी मात्र इतनी सीटें! नया सर्वे चौंकाने वाला
Maharashtra Lok Poll Survey : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से इंडिया गठबंधन पूरे जोश में हैं, उसे लगता है कि विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
इसी वजह से उसके नेता जोर-शोर से चिल्ला रहे हैं कि अब मोदी मैजिक खत्म हो गया है और जनता भाजपा के झूठ को समझ चुकी है और महाराष्ट्र के चुनाव में वो उसे धूल चटा देगी।

लेकिन क्य़ा सच में ऐसा होगा? क्या सच में महाराष्ट्र की जनता भाजपा से नाराज है और यहां महायुति गठबंधन पर महाविकास अघाडी (MVA) भारी पड़ जाएगा?
इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए लोकपोल ने एक सर्वे (Maharashtra Lok Poll Survey) किया, जिसका परिणाम निश्चित रूप से चौंकाने वाला है और इसका परिणाम जानने के बाद से निश्चित तौर पर भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।
अगर आज चुनाव हो तो राज्य में किसकी सरकार बनेगी?
इस पोल में सवाल किया गया था कि अगर आज चुनाव हो तो राज्य में किसकी सरकार बनेगी? इस सर्वे में जनता ने जमकर हिस्सा लिया और हैरान कर देने वाला जवाब दिया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए।
सर्वे के नतीजे निम्नलिखित हैं...
- कुल सीटें- 288
- बहुमत के लिए चाहिए- 145 सीटें
- एनडीए को 115 - 128 सीटें
- एमवीए 141 - 154 सीटें
- अन्य 05 - 18 सीटें
ये सर्वे पूरे एक महीने की ग्राउंड रिपोटिंग पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक एमवीए को 41 से 44 फीसदी वोट और एनडीए को को 38 से 41 फीसदी वोट मिल रहे हैं जबकि अन्य दलों को 15 से 18 फीसदी वोट मिल रहे हैं।
अगर साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सीटों की स्थिति निम्नलिखित थी...
- कुल सीटें- 288
- बहुमत के लिए चाहिए- 145 सीटें
- भारतीय जनता पार्टी 105
- शिवसेना 56
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 44
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 54
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 2
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 1
- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 1
- समाजवादी पार्टी 2 निर्दलीय 23
साल 2019 का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। बीजेपी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बीजेपी को यहां 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी। तो वहीं साल 2014 में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, जिसमें बीजेपी ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटें हासिल की थीं।












Click it and Unblock the Notifications