घड़े के अंदर तेंदुआ गिन रहा था अंतिम सांस, 5 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच चली जंग, जानिए फिर क्या हुआ, Video

Leopard Head Stuck Metal Vessel: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक गांव में नर तेंदुआ का सर धातु से बने बर्तन जो घड़े आकार का है, उसमें फंस गया। उसके सिर इतनी बुरी तरह से फंस गए थे कि निकलना मुश्किल हो गया था।

आलम यह था कि तेंदुआ उस बर्तन के अंदर जिंदगी की आखिरी सांसें गिनने लगा। करीब पांच घंटे तक जिंदगी और मौत से जंग जारी रहा। तेंदुआ बर्तन से अपना सिर निकालने की काफी कोशिश करता रहा, लेकिन निकाल नहीं पाया।

Video

लाखों कोशिश के बाद नहीं निकला सर
इसका वीडियो वन विभाग ने जारी किया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा रहा है कि तेंदुआ का सर घड़े के अंदर फंसा हुआ है। वह उसमें से निकालने की बारबार कोशिश कर रहा है। लेकिन निकाल नहीं पा रहा है।

कटर से काटकर निकाला सिर
वन विभाग को सूचना मिलने पर उसकी टीम मौके पर पहुंची। आरएफओ सविता सोनावणे ने कहा कि बर्तन को कटर से काटकर उसे निकाला गया। वन टीम ने पहले तेंदुआ को काबू कर लिया, इसके बाद उन्होंने कटर से बर्तन काट दिया। जिससे उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें- Panna News: 'फंदे' में छटपटा रहा था तेंदुआ, दहाड़ सुनकर पहुंचे ग्रामीण फिर शिकारियों को पहुंचा दिया जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+