Panna News: 'फंदे' में छटपटा रहा था तेंदुआ, दहाड़ सुनकर पहुंचे ग्रामीण फिर शिकारियों को पहुंचा दिया जेल

Panna Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अभ्यारण के बाहरी क्षेत्र में एक तेंदुए की जान जाते-जाते बची है। शिकार के लिए खेत की बाड़ी में लगाए गए फंदे में वह फंस गया था।

गांव वालों ने जब छटपटाते तेंदुए को देखा तो वन विभाग को जानकारी दी जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया है। मामले में वन विभाग ने 2 ग्रामीणों को गिरफ्तार भी किया है।

Leopard trapped in farm enclosure

जानकारी मुताबिक उत्तर वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत विश्रामगंज रेंज के रक्सेहा गांव में शनिवार की दोपहर खेत के पास लगे तार के बाड़ में एक तेंदुआ फंस गया। लोहे की तार की बाड़ी में फंसकर वह बाहर निकलने के लिए झटपट आ रहा था।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद बाड़े में फंसे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसके स्वास्थ्य की जांच की गई और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विश्रामगंज वन क्षेत्र के रेंजर नितिन राजौरिया जानकारी अनुसार रक्सेहा गांव में किसान अमल मंडल के खेत में एक तेंदुआ फंसा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। मौके पर तेंदुआ तार के फंदे में फंसा मिला और उसी खेत की बाड़ के दूसरी ओर भी एक फंदा मिला।

इसके बाद सोमवार को शिकार के उद्देश्य से जाल लगाने के आरोप में खेत मालिक अमल मंडल और खेत रक्षक धांधू आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+