लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से की थी वीडियो कॉल पर बात, फिर बाहर आई ऐसी जानकारी
Lawrence Bishnoi News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बिश्नोई गैंग यह जिम्मेदारी खुलेआम ली है। वहीं, अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद एक बार फिर बिश्नोई के पास मोबाइल फोन होने और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी से कथित तौर पर वीडियो कॉल के ज़रिए बात करने की जानकारी सामने आई है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस साल जून में 19 सेकंड का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन वायरल हुई थी। इस क्लिप में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया था। सिद्दीकी की हत्या में उसका नाम सामने आने के बाद, फिर से इस क्लिप की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने पास कोई मोबाइल फोन नहीं रखता है।

बल्कि, किसी अन्य कैदी या अपने किसी करीबी का फोन जेल में इस्तेमाल करता है। बिश्नोई पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान की जेलों में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया। खबर के मुताबिक, पिछले महीने ऐसा दावा गैंगस्टर कुणाल छाबड़ा ने भी किया था।
गैंगस्टर कुणाल छाबड़ा ने दावा करते हुए कहा था कि जेल में रहते हुए भी उसे बिश्नोई से जबरन वसूली का कॉल आया था। फिलहाल, लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। सूत्रों से पता चलता है कि वह नौ दिनों से मौन व्रत पर है, कथित तौर पर वह अपने गिरोह द्वारा बड़े अपराध किए जाने के बाद इस प्रथा का पालन करता है।
रविवार को बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने ऑनलाइन पोस्ट करके एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में पूर्व मंत्री और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बीच कथि संबंध का भी उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया, "सलमान खान, हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई की जान ले ली। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी सलमान खान या दाऊद गिरोह की मदद करेगा, उसका हिसाब चुकता किया जाएगा।"
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सलमान खान को तब से निशाना बना रहा है, जब उन्होंने 1998 से दो काले हिरणों का शिकार किया था। दरअसल, काला हिरण बिश्नोई समुदाय द्वारा पूजे जाने वाला प्राणी हैं। इस साल की शुरुआत में बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों ने खान के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी की थी। इसमें शामिल एक शूटर की बाद में पुलिस स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे बिश्नोई गैंग और नाराज हो गया।
हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। मुंबई पुलिस का कहना है कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटना थी। दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा व्यक्ति फरार है।












Click it and Unblock the Notifications