महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड, 13 की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थितत खालापुरा तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खनल की खबर सामने आई है। घटना के बाद दो एनडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस लैंडस्लाइड में अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अबतक 75 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
Recommended Video
राहत-बचाव कार्य में जुटे एक बचावकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। अभी तक 30 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग घायल हैं।
घटना स्थल पर खुद मुख्यमंत्री एकनााथ शिंदे पहुंच चुके हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुंबई स्थित इमरजेंसी कंट्रोल रूम में राहत और बचाव कार्य को मॉनिटर कर रहे हैं।
एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर राहत और बचाव का काम कर रही हैं। दो और टीमों को मुंबई से यहां भेजा जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने यहां एक कंट्रोल रूम बनाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत और दादा भूषे पहुंच गए हैं।
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि अभी तक हमने 22 लोगों को बचा लिया है। कई लोग अभी भी यहां फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और प्रशासन के लोग शामिल हैं। हम एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों के अलावा एनजीओ की भी मदद ले रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मलबे में तकरीबन 100 लोगों के दबे होने की आशंका है। लैंडस्लाइड की घटना बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे हुई है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में तकरीबन 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नवी मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी हादसे के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications