Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को कब मिलेगी 18वीं किश्‍त? क्‍या अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 3000 रुपये?

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहीण' योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना है, जिसमें यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते में (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर - DBT) के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है लेकिन मार्च माह समाप्त होने के बावजूद सरकार द्वारा फरवरी माह की किस्त के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे लाडकी बहनों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Ladki Bahin Yojana

हालांकि इस योजना की बकाया किश्‍तों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। महाराष्ट्र सरकार अपनी महत्वाकांक्षी 'माझी लाडकी बहिन योजना' की 18वीं किस्त जारी करने की तैयारियों में जुट गई है। म‍ीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य की लगभग 2.4 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 की मासिक आर्थिक सहायता राशि सीधे पहुंचाई जाएगी।

कब खाते में ट्रांसफर होगी 18 वीं किश्‍त?

महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार 18वीं किस्त का यह भुगतान 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से होगा। जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड उनके बैंक खाते से सफलतापूर्वक जुड़े हुए हैं, उन्हें बिना किसी रुकावट के यह राशि मिल जाएगी।

क्‍या महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 3हजार रुपये?

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार फरवरी और मार्च दोनों महीनों का लाभ एक साथ प्रदान करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लाड़ली बहनों को फरवरी और मार्च दोनों महीनों का लाभ एक साथ दिया जाएगा, और यह राशि 15 अप्रैल से पहले सरकार द्वारा जारी की जा सकती है। हालांकि लाभ मिलने में देरी हो रही है, लेकिन लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपये के बजाय सीधे 3000 रुपये जमा होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसे चेक करें 18वीं किश्‍त के रुपये?

अपनी 18वीं किस्त का स्टेटस घर बैठे ही मोबाइल से चेक करने के लिए नए डिजिटल पोर्टल पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। लाभार्थियों की सुविधा के लिए तीन आसान तरीकों से भुगतान की स्थिति का पता लगाया जा सकता है, ताकि किसी भी अनिश्चितता से बचा जा सके।

आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करना है। आप ladkibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सकती हैं। लॉगिन करने के बाद, 'Application Status' या 'Payment History' टैब पर क्लिक करके, आप अपनी सभी किस्तों का विस्तृत विवरण आसानी से देख पाएंगी।

e-KYC में गलतियां सही करने की 31 मार्च है आखिरी तारीख

गौरतलब है कि इस योजना का लाभ कुछ ऐसे लोगों द्वारा भी लिया जा रहा था जो इसके लिए पात्र नहीं थे। अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।

आधिकारिक वेबसाइट https:/ ladakibahin.maharashtra.gov.in पर e-KYC की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 31 मार्च 2026 तक e-KYC में सुधार करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

90 हजार अपात्र महिलाओं के योजना से हटाए जा रहे नाम

e-KYC सुधार प्रक्रिया के दौरान ही एक खबर सामने आई थी कि e-KYC के तहत सत्यापन और अपात्रता के कारण लगभग 90 लाख महिलाओं का लाभ बंद कर दिया जाएगा। इस खबर ने लाभार्थी महिलाओं को चिंतित कर दिया था। हालांकि मंत्री अदिति तटकरे ने कहा, "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लाभार्थियों की संख्या में कटौती के संबंध में कुछ मीडिया द्वारा प्रसारित की जा रही खबरें गलत और निराधार हैं। लाड़ली बहनों को 31 मार्च 2026 तक e-KYC करने का अवसर दिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह प्रक्रिया अभी भी जारी है और इस संबंध में विभाग द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है। मेरी मीडिया से विनम्र विनती है कि इस संबंध में कोई भी खबर प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पड़ताल करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+