Kunal Kamra: 'हम होंगे कंगाल एक दिन', विवाद के बीच कामरा ने जारी किया नया Video, शिवसेना फिर निशाने पर

Kunal Kamra new Video: महाराष्ट्र में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर सियासत बुरी तरह से गर्माई हुई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी की वजह से वो शिवसैनिकों के निशाने पर हैं। बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए 'द हैबिटेट' यानि कि उस इमारत को गिराना शुरू कर दिया है, जहां पर कुणाल कामरा ने वो पैरोडी सॉग वाला वीडियो शूट किया था।

यही नहीं कामरा ने स्टेटमेंट जारी करके कहा कि 'वो माफी नहीं मांगेंगे, यही नहीं अपना पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुंबई पुलिस से एक हफ्ते का वक्त भी मांगा है। वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

Kunal Kamra

आलोचनाओं के बीच कुणाल कामरा ने सोशल अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वो फिर से शिवसेना पर तंज कस रहे हैं। इस वीडियो के बोल भी ऐसे हैं, जिन पर जमकर विवाद हो सकता है।

क्या है कामरा के नए गाने की लाइनें... (Kunal Kamra)

  • 'हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश,
  • होंने नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर,
  • एक दिन मन में नथूराम, हरकतें आसाराम,
  • हम होंगे कंगाल एक दिन'

इस गाने में जो वीडियो चल रहा है, उसमें 'द हैबिटेट' में हो रही तोड़-फोड़ को दिखाया गया है। आपको बता दें कि कामरा का मामला महाराष्ट्र के विधानसभा में भी उठा। शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने ने इस तरह के वीडियो को बैन करने की अपील की थी।

उद्धव ठाकरे ने लिया कामरा का पक्ष (Kunal Kamra)

तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुणाल कामरा को सही ठहराते हुए उनका पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि 'उसने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

यह किस तरह की असहिष्णुता है (Kunal Kamra)

तो वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 'महाराष्ट्र में जो हो रहा है वो सही नहीं है। कामरा ने तो अपने व्यंग में शिंदे का नाम तक नहीं लिया गया, यह किस तरह की असहिष्णुता है?'

क्या कहा एकनाथ शिंदे ने? (Kunal Kamra)

तो वहीं डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'किसी पर हास्य व्यंग्य करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है, ऐसा लगता है कि कुणाल कामरा ने सुपारी लेकर ऐसा किया है, उन्हें अपनी मर्यादा में रहना चाहिए वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है।'

Take a Poll

कौन हैं स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा? (Kunal Kamra)

कुणाल कामरा जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जो कि सोशल मीडिया, पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। 3 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्मे कामरा ने 'जय हिंद कॉलेज' में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की थी लेकिन कॉलेज में मन ना लगने से इन्होंने पढ़ाई छोड़कर विज्ञापन फिल्म प्रोडक्शन हाउस 'कॉर्कोइस फिल्म्स' में असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया और 11 सालों तक यहां जॉब की।

यूट्यूब शो "शट अप या कुणाल" से मिली सफलता

लेकिन इन्हें सफलता हासिल हुई अपने यूट्यूब शो "शट अप या कुणाल" (2017)से, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ, हालांकि कामरा का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है और ये पहली बार नहीं है कि जब उनके वीडियो पर बवाल मचा है, वो पहले भी कई बार सवालों के घेरे में रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+