Bihar Board 12th Result 2025: 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जानिए किसने किया टॉप?
Bihar Board 12th Result 2025: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है और इसी के साथ ही बिहार बोर्ड के 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है, आपको जानकर खुशी होगी कि बोर्ड एग्जाम में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने, तो वहीं बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया है जबकि 12वीं विज्ञान स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने नंबर वन का खिताब अपने नाम किया है।

कैसे करें रिजल्ट चेक (Bihar Board 12th Result 2025)
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 interresult2025.com, interbiharboard.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले पोर्टल पर क्लिक करें।
- सामने रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद कोड और रोल नंबर दर्ज करें और इसके बाद आपका रिजल्ट सामने होगा।
क्या है बीएसईबी इंटर स्कोरकार्ड (Bihar Board 12th Result 2025)
- बीएसईबी इंटर स्कोरकार्ड में छात्र का नाम,
- माता-पिता का नाम,
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य या व्यावसायिक)
- प्रत्येक विषय के लिए कुल और प्राप्त अंक, कुल अंक, समग्र स्कोर, डिवीजन और पास/फेल स्थिति जैसी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है।
कुछ खास बातें? (Bihar Board 12th Result 2025)
- अंकिता कुमारी ने 473 अंक प्राप्त करके कला स्ट्रीम में 94.6% स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
- कला स्ट्रीम में कुल मिलाकर 82.75% लोगों ने एग्जाम पास किया है।
- बोर्ड परीक्षा में लगभग 12.92 लाख छात्रों ने भाग लिया, जो पूरे राज्य में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
- जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे।












Click it and Unblock the Notifications