कैसे हुए Cyrus Mistry कार हादसे का शिकार, पालघर एसपी ने बताई ये वजह

कैसे हुए Cyrus Mistry कार हादसे का शिकार, पालघर एसपी ने बताई ये वजह

Cyrus Mistry Car Accident: 4 सितंबर को महाराष्ट्र-अहमदाबाद हाईवे पर एक सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का निधन हो गया था। इस हादसे की दो महीने की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस हादसे की वजह का खुलासा कर दिया है। दरअसल, इस हादसे में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले ने कासा पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने बताया कि यह हादसे कैसे हुआ था?

Cyrus Mistry Car Accident

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते ही डेरियस पंडोले को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद पुलिस उनके बयान दर्ज करने साउथ मुंबई स्थित उनके घर पहुंची। पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डेरियस के बयान के मुताबिक, उनकी पत्नी अनाहिता तीसरी लेन में गाड़ी चला रही थी। जब वे पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने दूसरी लेन में जाने की कोशिश की। लेकिन, उनके आगे एक वाहन पहले से ही दूसरी लेन में था, इसलिए गाड़ी पुल की रेलिंग से जा टकराई।

इस दौरान अनाहिता कार को कंट्रोल नहीं कर पाईं। इस हादसे में अनाहिता और उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। अनाहिता का अभी भी इलाज जारी है, इसलिए अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके है। पुलिस के मुताबिक, डेरियस को अपने बयान दर्ज कराने में कुछ समय लगा गया था, क्योंकि वो हादसे को तुरंत याद नहीं कर सके थे। जिसमें उनके भाई जहांगीर पंडोले और साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी।

खबर के मुताबिक, अनाहिता पंडोले के पति डेरियस पंडोले का इलाज मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में चल रहा था। जिन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, अनाहिता की तबीयत में जिस तरह से सुधार हो रहा है, उससे उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+