Ketan Agrawal: 'पापा लगता है सिया का अफेयर चल रहा', केतन अग्रवाल ने क्यों कही थी बैकग्राउंड चेक करने की बात?

Ketan Agrawal: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी है, रोज इस बारे में नए खुलासे हो रहे हैं तो वहीं इस मर्डर मिस्ट्री के बीच एक नई बात सामने आई है कि केतन अग्रवाल को सिया गोयल के अफेयर के बारे में शक हो गया था और इसलिए उसने अपने पापा विशाल अग्रवाल से बार-बार पूछा भी था कि 'क्या उन्होंने सिया गोयल के बैकग्राउंड को चेक करवाया है?'

रिपोर्ट के मुताबिक केतन ने अपने पिता से कहा था कि 'सिया गोयल बात-बात में चेतन चौधरी का जिक्र करती है और जब भी उसे फोन करो उसका फोन बिजी रहता है।'

Ketan Agrawal

आपको बता दें कि पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन को कथित तौर पर 18 जून को जिले के लोहागढ़ किले से खाई में फेंक दिया गया है, उनकी हत्या का आरोप मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर है। केतन और सिया की शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी। कथित हत्या के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया और 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

'सिया बातचीत के दौरान अक्सर चेतन का जिक्र करती थी'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 'उनके बेटे ने कई बार सिया की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नज़दीकियों को लेकर चिंता जताई थी। केतन का कहना था कि सिया बातचीत के दौरान अक्सर चेतन का जिक्र करती थी।'

'सिया ने इंडोनेशिया की उनकी प्री-वेडिंग ट्रिप को भी खराब कर दिया'

पुलिस के मुताबिक सिया गोयल ने पहले बाली, इंडोनेशिया की उनकी प्री-वेडिंग ट्रिप को भी खराब कर दिया था। 6 जून को बाली ट्रिप रद्द होने के बाद केतन ने अपने पिता से बात की और शिकायत की कि सिया छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। उसके पिता ने उसे समझाया कि वह कम उम्र की है, इसलिए शायद ऐसा व्यवहार कर रही होगी और भरोसा दिलाया कि वे उसे समझाएंगे।'

Ketan Agrawal

'14 जून को भी हुई थी केतन अग्रवाल को मारने की भी कोशिश'

'14 जून को सिया और केतन अग्रवाल लोहागढ़ किले में उसी जगह गए थे, जहां से चार दिन बाद केतन की मौत हुई। उस दिन (14 जून) भी उसने कथित तौर पर केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि, वह एक झाड़ी को पकड़ने में कामयाब रहा। पुलिस ने पहले बताया था कि जब केतन ने पूछा कि उसे धक्का क्यों दिया गया, तो उसने सांप होने का झूठा शोर मचाया और ऐसा दिखाने की कोशिश की कि उसने उसे बचाया है।'

'नरेंद्र मित्तल ने कराया था सिया-चेतन का रिश्ता'

पुलिस ने बताया कि विशाल अग्रवाल ने कहा था कि 'सिया और केतन का रिश्ता दोनों के परिवारों के बीच एक कॉमन कड़ी थी- 'नरेंद्र मित्तल'। नरेंद्र मित्तल सिया गोयल के मामा लगते हैं। हालांकि नरेंद्र मित्तल ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ दोनों परिवारवालों को मिलवाया था बस, बाकी दोनों लोगों की बात कैसे आगे बढ़ी इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।'शक और पासपोर्ट खोने जैसी घटनाओं के बावजूद परिवार ने सगाई की रस्म पूरी की।

Ketan Agrawal

DSP गजानन टोम्पे ने क्या कहा?

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच पर DSP गजानन टोम्पे ने कहा, 'कल हमने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने हमें 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी दी, पिछले कुछ दिनों में हमने सिया गोयल से घटनाक्रम को फिर से दोहराने (री-कंस्ट्रक्शन) को कहा। जांच अधिकारी जो भी सही समझेंगे, उसी आधार पर हम जांच आगे बढ़ाएंगे, जांच चल रही है और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।'

यह पढ़ें: Ketan Agrawal: सिया को बेगुनाह कहने वाले वकील को साहिल ने क्यों हटाया? आशुतोष श्रीवास्तव ने मांगा ₹10 करोड़
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: सिया को बेगुनाह कहने वाले वकील को साहिल ने क्यों हटाया? आशुतोष श्रीवास्तव ने मांगा ₹10 करोड़
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: केतन से सिया ने क्यों लिए थे 1 करोड़ रु? सगाई के बाद चेतन संग गई थी उदयपुर! पुलिस का दावा
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: केतन से सिया ने क्यों लिए थे 1 करोड़ रु? सगाई के बाद चेतन संग गई थी उदयपुर! पुलिस का दावा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+