Ketan Agrawal Case: केतन को मारने के लिए सिया का 'प्लान C' भी था तैयार, लेकिन बहन के सवालों ने बिगाड़ा खेल

Ketan Agrawal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में ने सबको हिलाकर रख दिया है, केतन अग्रवाल को उसकी होने वाली बीवी ही मार गिराएगी, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने माीडिया को बताया कि 'हम लोग सब सिया की बात पर भरोसा किए बैठे थे लेकिन केतन की बहन को हादसे वाली बात पर यकीन नहीं हो रहा था।'

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक केतन के पिता विशाल ने कहा कि 'मेरे बेटे की मौत के चार दिन बाद जब सिया शोक जताने घर आई तो मेरी बेटी ने सिया से काफी सवाल किए थे,जिस पर वो थोड़ा सा हड़बड़ा गई थी, उसके जाने के बाद मेरी बेटी ने हमें इस बारे में बाताया और उसके बाद हम पुलिस के पास पहुंचे जिसने जांच पड़ताल शुरू की और उसके बाद ये घिनौना सच सामने आया।'

Ketan Agrawal Case

पिता ने आरोप लगाया कि 'हमें समझ नहीं आया था पहले लेकिन अब यकीन के साथ कह सकता हूं कि सिया के अगर ये प्लान बी भी फेल हो जाता ना तो केतन की हत्या वो महाबलेश्वर में करती, पक्का उसके पास प्लान सी भी तैयार होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उसने मेरा बेटा मुझसे छीन लिया।'

18 जून को प्रेमी के साथ मिलकर सिया ने केतल को मार डाला

आपको बता दें कि पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला कथित तौर पर सुनियोजित हत्या का निकला। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने कई बार उसे रास्ते से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद 18 जून को उनकी योजना सफल हुई और उसने लोहागढ़ की पहाड़ी से केतन को अपने तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर धक्का दे दिया और वो खाई में गिर गया।

Ketan Agrawal Case

प्लान A 'सांप' का बहाना और पहाड़ी से धक्का

पुलिस के मुताबिक, 31 मई को लोहागढ़ किले पर सिया ने कथित तौर पर केतन को खाई की ओर धक्का दिया। हालांकि वह झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया। बाद में सिया ने उसे बताया कि उसने पास में सांप देखकर उसे बचाने के लिए धक्का दिया था, जिस पर केतन ने भरोसा कर लिया।

प्लान 8 सफल, केतन की मौत को बताया हादसा

18 जून को, अपने 25वें जन्मदिन से एक दिन पहले, केतन लोहागढ़ किले की करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया लेकिन जांच में पहले की कथित कोशिशों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या बताया।

तीन साल से सिया-चेतन का चल रहा था अफेयर!

अभी तक की जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और इस साल जनवरी से जून के बीच उन्होंने 2004 बार बात की थी, जिसमें कुल 238 घंटे की बातचीत हुई।

सिया के घरवाले जानते थे अफेयर की बात!

पुलिस का कहना है कि दोनों अक्सर फेसटाइम और व्हाट्सएप पर कॉल करते थे। केतन के पिता ने कहा कि' सिया के घरवालों को उसके अफेयर के बारे में पता था लेकिन उन्होंने हमसे ये बात छिपाकर रखी।'

Ketan Agrawal Case

कैसे खुली साजिश की परतें?

पुलिस को सिया की कहानी में कई विरोधाभास मिले। जांच के दौरान उसके कथित प्रेमी से जुड़े सबूत, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सामने आए। एक संदिग्ध व्यक्ति का गर्मी में हुडी पहनकर दिखाई देना भी जांच का अहम सुराग बना, जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'दिल को अपना घर मिल गया' लिखने वाली सिया ने ही रची कत्ल की साजिश, रोमांटिक पोस्ट वायरल
यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'दिल को अपना घर मिल गया' लिखने वाली सिया ने ही रची कत्ल की साजिश, रोमांटिक पोस्ट वायरल
यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'बाली ट्रिप, गायब पासपोर्ट' और गर्मी में हुडी' , कैसे खुला सिया-चेतन की रासलीला का राज?
यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: 'बाली ट्रिप, गायब पासपोर्ट' और गर्मी में हुडी' , कैसे खुला सिया-चेतन की रासलीला का राज?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+