Ketan Agrawal: 'बस आज की रात है जिंदगी', सामने आया केतन का आखिरी Video, बोले लोग-सिया कहां है?

Ketan Agrawal Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे भारत में हड़कंप मचा दिया है, जिस अग्रवाल मेंशन में 17 जून तक शादी की तैयारियां हो रही थीं और चारों ओर खुशियां ही खुशियां दिख रही थीं, उसी घर में अब पसरा है मातम और घोर सन्नाटा, क्योंकि जिस केतन की शादी नवंबर में होने वाली थी, वो ही अब इस दुनिया में ही नहीं हैं और उसे खत्म करने का आरोप लगा है उसकी मंगेतर सिया गोयल पर, जिसने अपने तथाकथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहागढ़ की पहाड़ी से नीचे खाई में फेंक दिया।

26 साल के केतन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केतन और उसके घरवाले जमकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केतन जमकर ठुमके लगा रहे हैं और उसे देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि 'ये लड़का अब इस दुनिया में नहीं है।' केवल वो ही नहीं उनके पिता , चाचा, घर के बाकी सभी लोग जमकर जश्न मना रहे हैं।

Ketan Agrawal

आपको बता दें कि ये वीडियो 7 मई के किसी फैमिली फंक्शन का है, जिसमें केतन खुद दूल्हे की तरह सजे हुए हैं। खास बात ये है कि इस समारोह में सिया के मम्मी-पापा प्रवीण गोयल और पूजा गोयल भी दिख रहे हैं लेकिन सिया गोयल नजर नहीं आ रही है।

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल का वीडियो वायरल

केतन के पिता विशाल अग्रवाल सदाबहार गाना "यम्मा यम्मा" गाते दिख रहे हैं, इस गाने के बोल हैं 'बस आज की रात है ज़िंदगी। कल हम कहां तुम कहां।' जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वाकई 'आज केतन कहां और हम कहां'?' 'क्या ये कुदरत का पहले से कोई मनहूस साइन था?'

Ketan Agrawal

मशहूर गायिका रितु शर्मा ने शेयर किया केतन अग्रवाल का वीडियो

आपको बता दें कि ये वीडियो शेयर किया है मशहूर गायिका रितु शर्मा ने, जो कि इस फंक्शन में परफार्म कर रही थीं। उन्होंने इंस्टा पर वीडियो शेयर करके केतन के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि '7 मई को हमने उनके परिवार के साथ एक प्रोग्राम किया था। आप सब देख सकते हैं कि वे सभी कितनी खुशी-खुशी उस प्रोग्राम का आनंद ले रहे थे। दोनों परिवार कितने खुश थे। हमने केतन को अपनी आंखों से देखा था।'

'किसी की जान लेने से ज़्यादा मुश्किल ना कहना क्यों है?'

'कितना मासूम बच्चा था वह। किसे पता था कि इस खूबसूरत इंसान के साथ ऐसा होगा? सिया को उसके कामों की सज़ा मिलनी चाहिए, जो भी उसने केतन के साथ किया। सिर्फ़ इसलिए कि वह उसे पसंद नहीं करती थी, इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी की जान ले ले। उसने अपने माता-पिता के बारे में तो सोचा कि अगर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई तो समाज उसे और उसके माता-पिता को दोषी ठहराएगा। लेकिन केतन के माता-पिता का क्या? उसने यह नहीं सोचा कि वे किस दौर से गुज़रेंगे? किसी की जान लेने से ज़्यादा मुश्किल 'ना' कहना क्यों है?'

Ketan Agrawal

'मैम, प्रोग्राम सच में बहुत बढ़िया था, प्लीज़ डिनर कर लीजिए'

'हमने केतन के परिवार के साथ कई प्रोग्राम किए हैं। प्रोग्राम के बाद केतन के पिता ने अपना अनुभव बताया था। जिस दिन से हमने केतन के बारे में खबर सुनी है, उसका चेहरा हमारी आंखों के सामने से हट नहीं रहा है। मुझे आज भी उसकी आवाज़ याद है, प्रोग्राम के बाद उसने एक प्यारे और मासूम चेहरे के साथ कहा था, 'मैम, प्रोग्राम सच में बहुत बढ़िया था, प्लीज़ डिनर कर लीजिए।'

'सिया गोयल को केतन अग्रवाल की तरह खाई के नीचे फेंक दो'

'किसी की बस एक छोटी सी, स्वार्थी हरकत ने एक ही बार में इतनी सारी मुस्कुराहटें छीन लीं।' हम केतन के लिए न्याय चाहते हैं! उसे उसी किले से नीचे धकेल दिया जाना चाहिए जहां उसने केतन को धकेलकर मार डाला था।' गौरतलब है कि रितु शर्मा ने महाराष्ट्र की जानी-मानी गायिका हैं और भक्ति गीतों के साथ जानी जाती हैं। रितु शर्मा की इस पोस्ट पर लोगों ने काफी कमेंट किए हैं।

'कहां है सिया गोयल? क्या चेतन संग पार्टी कर रही थी?'

एक यूजर ने लिखा है कि 'इंसाफ़😂😂😂😂। यह सब सोशल मीडिया का शोर-शराबा है; कुछ समय बाद आरोपी ज़मानत पर रिहा हो जाएगा।' एक यूजर ने लिखा है कि 'पीछे से सिया सोच रही हैं 😢 बोहत जल्द बुलाएंगे सबको मगर शादी की खुशी में नहीं मौत के ग़म में बुलाएंगे 😂😂। तो एक यूजर ने लिखा - 'जल्दबाजी में परिवार को उजड़ बुढापे का सहारा था वो उनका एकलौता बेटा था उसे मर दिया सिया को सजा मिलनी ही चाहिए केतन को न्याय, क्या ये गाना मनहूस इशारा था।' तो वहीं एक यूजर ने पूछा- कहां है सिया गोयल? क्या चेतन संग पार्टी कर रही थी?'

यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 'चेतन-केतन के बीच उलझी थी सिया', भाई साहिल के बयान से केस में नया ट्विस्ट,10 घंटे हुई पूछताछ
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 'चेतन-केतन के बीच उलझी थी सिया', भाई साहिल के बयान से केस में नया ट्विस्ट,10 घंटे हुई पूछताछ
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: 'पापा लगता है सिया का अफेयर चल रहा', केतन अग्रवाल ने क्यों कही थी बैकग्राउंड चेक करने की बात?
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: 'पापा लगता है सिया का अफेयर चल रहा', केतन अग्रवाल ने क्यों कही थी बैकग्राउंड चेक करने की बात?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+