Kanyadan Yojana: बेटियों की शादी के लिए सरकार कर रही आर्थिक मदद, जानें किसे मिल रहा लाभ?

Maharashtra Kanyadan Yojana 2024: महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार कन्‍यादान योजना चला रही है।

ये योजना गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी से जुड़े खर्चो में आर्थिक मदद करने के उद्देश्‍य से शुरू की गई। सरकार द्वारा संचालित इस योजना से अब तक बड़ी संख्‍या में परिवार लाभांवित हो चुके हैं।

Kanyadan Yojana

बता दें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कन्यादान योजना की सहायता राशि में वृद्धि की घोषणा कुछ समय पहले की थी। कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया था।

महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार का इस योजना के अंतर्गत धनराशि बढ़ाने का उद्देश्‍य शादियों के दौरान परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करना और राज्य में लड़कियों की भलाई में सहयोग करना है।

बता दें कन्‍यादान योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए घरेलू सामान और सामूहिक विवाह खर्च के लिए पहले जहां 10,000 रुपये दिए जाते थे, वहीं शिंदे सरकार ने इस धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार कर दिया जिससे गरीब और बेसहारा परिवारों को बड़ी मदद मिली।

कन्‍यादान योजना का उद्देश्य

कन्यादान योजना का उद्देश्य विवाह समारोहों के दौरान परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय तनाव को कम करके महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह विशेष रूप से निम्न आय वाले परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़ी हुई राशि से समारोह, कपड़े, गहने और अन्य पारंपरिक व्यवस्थाओं जैसे खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कन्‍यादान योजना की पात्रता

निवास: लड़की का परिवार महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
आय: यह योजना निम्न आय या आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के लिए है।
विवाह पंजीकरण: विवाह को संबंधित प्राधिकारियों के पास पंजीकृत होना चाहिए।

कन्‍यादान योजना के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

  • अप्‍लीकेशन फार्म
  • पति और पत्नी का पहचान पत्र
  • आवेदकों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाण पत्र।
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कन्यादान योजना के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://sjsa.maharashtra.gov.in
पर प्राप्‍त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+