"ये लोग कौन हैं, हमें सोचना चाहिए कि...",एकनाथ शिंदे को कुणाल कामरा ने कहा "गद्दार" तो भड़की कंगना रनौत

मुंबई के शो के दौरान स्‍टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादस्‍पद टिप्‍पणी की। जिसके बाद शिवसेना आगबबूला हो चुकी है। एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने वाले कामरा की टिप्‍पणी की आलोचना सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने की है। एकनाथ शिंदे ने कहा "मैं कॉमेडी समझता हूं लेकिन इसकी सीमा होनी चाहिए।"

वहीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कामरा के बयान पर प्रतिक्रिया व्‍ण्‍यक्‍त की है। कंगना रनौत ने कुणाल कामरा पर निशाना साधा है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने कहा कंगना रनौत ने कुणाल कामरा पर निशाना साधा हैं। उन्‍होंने कहा "ये लोग कौन हैं, हमें सोचना चाहिए कि समाज कहां जा रहा है"

कंगना रनौत के आफिस पर ठाकरे सरकार में चला था बुलडोजर

याद रहे महाराष्‍ट्र में जब महाविकास अघाड़ी की सरकार थी और उद्धव ठाकरे मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे थे, तब एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित आलीशान ऑफिस पर बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया गया था। तब ठाकरे की शिवसेना और कंगना रनौत के बीच जमकर जंग छिड़ी थी। इतना ही नहीं कंगना रनौत ये मामला कोर्ट में लेकर पहुंचा गई थीं और तत्‍तकालीन ठाकरे सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। कोर्ट ने कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया था।

खार पुलिस ने कामरा को भेजा समन

मुंबई की थार पुलिस ने कामरा को समन भेजा है। ये समन डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्‍पणी के संबंध में है। कामरा शहर से बाहर हैं इसलिए पुलिस ने कामरा को व्हाट्सएप के जरिए समन भेजकर सुबह 11 बजे आकर अपना बयान देने के लिए भेजा है।

अपने बयान पर माफी मांगने से कामरा ने किया इनकार

कामरा द्वारा सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करने के एक दिन बाद यह समन भेजा गया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह अपने कृत्य के लिए माफ़ी नहीं मांगेंगे। अपने YouTube वीडियो पर हुई आलोचनाओं का जवाब देते हुए, कामरा ने कहा कि मनोरंजन स्थल केवल मंच हैं और उन्हें उनकी सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+