"जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं!" महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को मिली हार पर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान
Maharashtra elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुती गठबंधन बंपर जीत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने इस चुनाव में करारी हार का सामना करने वाले विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन खास तौर पर उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की।
Recommended Video
कंगना रनौत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए विपक्षी एमवीए की तुलना 'दैत्य' से की और महिलाओं के प्रति सम्मान न करने को एमवीए को हार का कारण बताया। उन्होंने भाजपा सरकार के साथ पिछले संघर्षों का हवाला देते हुए उद्धव ठाकरे की करारी हार को उनके गलत निर्णयों और कर्मो का फल बताया।

उद्धव ठाकरे को इतनाी बुरी हार मिलेगी क्या आपको उम्मीद थी? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने हंस कर कहा हमें उनकी हार की पूरी उममीद थी। मेरे तो इस पर कई रील्स भी वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत ने कहा इतिहास गवाह कि हम दैत्यों और देवताओं को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं, वो उसी दैत्य की श्रेणी में आते हैं। जो महिलाओं को सम्मान देते हैं, चाहे महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया हो या टॉयलेट दिया है, फ्री में अनाज दिया है, गैस सिलेंडर दिए हैं। इससे पता चलता है कि कौन दैत्य हैं और कौन देवता है।
कंगना रनौत क्यों उद्धव ठाकरे को क्यों कहा दैत्य?
बता दें कंगना रनौत का ये बयान उद्धव ठाकरे की सरकार के समय एक्ट्रेस के साथ हुई तनातनी को लेकर था। खासकर 2020 में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधित्व वाली एमवीए सरकार में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कंगना रनौत बांद्रा बंगले में कथित अवैध बदलाव को ध्वस्त कर दिया था। इसीलिए कंगना ने अब ठाकरे प्रशासन पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते वे सफल नहीं हो सकते।
भाजपा के नेतृत्व वाली महायुती गठबंधन ने महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखी, 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतीं। इसके विपरीत, कांग्रेस के नेतृत्व वाले एमवीए ने केवल 46 सीटें हासिल कीं, विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल करने में विफल रहे। रनौत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, विकास के लिए उनके प्रभाव और दृष्टिकोण को महायुती की सफलता का श्रेय दिया।
रनौत ने चुनावी सफलता में मोदी की भूमिका की सराहना की और कहा कि भाजपा आलाकमान महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। अपने प्रचार अवलोकनों के दौरान, उन्होंने मतदाताओं के बीच मोदी के व्यापक समर्थन का उल्लेख किया, उन्हें भारत के उद्धार के लिए पैदा हुए अजेय नेता के रूप में वर्णित किया।












Click it and Unblock the Notifications