पत्रकार निखिल वागले की कार पर जानलेवा हमला, एक दिन पहले की थी मोदी-आडवाणी पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी

पुणे में शुक्रवार शाम एक पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला हुआ। उनकी कार पर पहले स्याही फेंकी गई। उसके बाद कुछ लोगों ने लाठी लेकर हमला बोल दिया।

कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। बताया जा रहा है कि निखिल किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार से सफर कर रहे थे, तभी अचानक उनपर हमला हुआ।

Journalist Nikhil Wagle

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वागले का आरोप है कि उनपर हमला करने वाले सभी बीजेपी कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि बीते दिन यानी 8 फरवरी को केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपप्रधानमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया था। जिसको लेकर वागले ने टिप्पणी की थी। जिसका दंश उन्हें झेलना पडा है।

डेक्कन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि निखिल वागले ने पुणे के राष्ट्रसेवा दल ऑडिटोरियम में 'निर्भय बनो कार्यक्रम' के आयोजन पर कार से निकले। तभी कार्यक्रम स्थल पर निखिल की आडवाणी और पीएम मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी की। इसी बीच, कार से निखिल पहुंच गए और कार्यकर्ताओं का गुस्सा उतर गया।

वागले ने किया कार्यकर्ताओं को माफ
वहीं, इस घटना में वागले को कोई चोंट नहीं आई। कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि सभी को माफ कर दिया है। जब तक वो जिंदा हैं, संघर्ष जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+