Jalgaon Rural Chunav 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव की हॉट सीट जलगांव ग्रामीण पर 2 'गुलाब' के बीच कांटे की टक्‍कर

Gulabrao Deokar NCP-SP vs Gulabrao Patil Jalgaon Rural 2024: महाराष्‍ट्र की महाभारत में सबसे रोचक मुकाबला जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। यहां दो 'गुलाब' के बीच कांटे की टक्‍कर है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जलगांव ग्रामीण इकलौती ऐसी सीट है, जहां दोनों ही प्रमुख उम्‍मीदवार एक ही नाम के हैं। मुकाबला गुलाबराव देवकर बनाम गुलाबराव पाटील है।

जलगांव ग्रामीण विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन से मंत्री गुलाबराव पाटील शिवसेना (शिंदे प्रत्‍याशी) हैं जबकि महाविकास अघाड़ी से पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर राष्‍ट्रवाटी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के उम्‍मीदवार हैं। इन दोनों के अलावा जलगांव ग्रामीणा सीट पर कुल 11 उम्‍मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें- Dindoshi Seat: महाराष्‍ट्र चुनाव VIP सीट दिंडोशी पर सुनील प्रभु vs संजय निरुपम, मुसलमानों पर उर्दू वाला दांव

Jalgaon Rural Seat Election Results 2024

यह भी पढ़ें- Kopri Pachpakhadi: महाराष्‍ट्र चुनाव VIP सीट कोपरी पचपखड़ी, CM एकनाथ शिंदे के पास जीत का चौका लगाने का मौका

जलगांव ग्रामीण सीट का क्षेत्र

महाराष्‍ट्र में साल 2009 से पहले जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को एरंडोल निर्वाचन क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद धरणगांव और जलगांव को मिलाकर जलगांव ग्रामीण नाम से नया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। धरणगांव और नशिराबाद की दो नगर पालिका और 187 ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया। जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3 लाख 22 हजार 584 हैं। इनमें 1 लाख 55 हजार 584 पुरुष व 1 लाख 66 हजार 748 महिला मतदाता हैं।

जलगांव ग्रामीण सीट का सियासी इतिहास व चुनाव परिणाम (Jalgaon Rural Seat Election Results )
गुलाबराव पाटील का राजनीतिक सफर आरएसएस शाखा प्रमुख के रूप में शुरू हुआ था। जलगांव ग्रामीण का चौथी बार प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। दो बार महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री बने हैं। साल 2009 में गुलाबराव देवकर नगर सेवक का चुनाव हार गए थे। छह माह बाद ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। मंत्री और पालक मंत्री बने।

Jalgaon Rural Seat Election Results 2024

साल 2009 में एनसपी के गुलाबराव देवकर के लिए शरद पवार और छगन भुजबल ने चुनाव मैदान संभाला था। मंत्री बनने के बाद देवकर का जनता से जुड़ाव कम रहा जबकि गुलाब राव पाटील हारकर भी जनता के बीच रहे। नतीजा यह रहा कि साल 2014 के चुनाव में देवकर को हार का सामना करना पड़ा। गुलाबराव पाटील जीते। साल 2019 में भी गुलाबराव पाटील ने जीत दर्ज की।

जलापूर्ति मंत्री का गांव ही प्‍यासा
जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्‍या पानी है। गिरणा और तापी नदियों के किनारे बसा होने के बावजूद यह इलाका बीते 50 साल से सिंचाई के पानी को भी तरस रहा है। विडंबना है कि महाराष्‍ट्र में जलापूर्ति मंत्री इसी इलाके से आते हैं। फिर भी जलगांव ग्रामीण के गांव धरणगांव प्‍यासा है। यहां लोगों को 10 से 15 दिन के अंतराल में पेयजल नसीब हो रहा है। जल‍जीवन मिशन के तहत इस क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। अभी तक केवल 300 करोड़ ही खर्च हुए हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वो 20 VIP सीटें, जिनके नतीजों पर सबकी नजर, कौन जीतेगा-कौन हारेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+