Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा के साथ क्‍या फिर गठबंधन करने जा रहे उद्धव ठाकरे? शिवसेना (UBT) का आया बड़ा बयान

BJP Shiv Sena UBT Alliance: महाराष्‍ट्र की राजनीति में पिछले कुछ सालों में बड़ी ही उथल-पुथल हुई। सत्‍ता के लोभ में अब तक कई दिग्गज नेता अपनी विपक्षी पार्टी के साथ हाथ मिला चुके हैं। एक बार फिर महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़े परिवर्तन की सुगबुगाहट है।

भारतीय जनता पार्टी के पुराने सहयोगी उद्धव ठाकरे सारे गिले भुलाकर फिर से भाजपा के साथ जज्‍द आ सकते हैं। एक दिन पहले महाराट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए कहा था कि वे मेरे कोई शत्रु नहीं हैं। इसके एक दिन बार आज ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भाजपा के साथ शिवसेना के गठबंधन की संभावना पर बड़ा बयान दिया है।

Uddhav Thackeray

संजय राउत ने भाजपा के गठबंधन के दिए संकेत

हमेशा भाजपा पर हमले करने वाले संजय राउत ने कहा राजनीति में तो कुछ भी संभव है। राजनीति में ना तो कोई स्‍थायी दोस्‍त होते हैं और ना ही स्‍थायी दुश्‍मन। इसके साथ ही उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले नीतीश कुमार भी भाजपा के सख्‍त विरोधी थे लेकिन अब वो भाजपा के साथ हैं। इसलिए राजनीति में भविष्‍य में कभी कुछ भी हो सकता है।"

"शिवसेना तो भाजपा की भरोसमंद दोस्‍त"

संजय राउत ने कहा देवेंद्र फडणवसी के भाजपा में आने से पहले से महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना साथ थी। शिवसेना तो भाजपा की भरोसमंद दोस्‍त थी लेकिन भाजपा ने हमें लात मार दी। उन्‍होंने कहा मेरा मानना है कि राजनीति में कोई परमानेंट दोस्‍त या दुश्‍मन नहीं होता है। यहां कुछ भी हो सकता है। क्‍या भाजपा से ठाकरे की शिवसेना के गठबंधन की संभावना आपको नजर आ रही है? इस सवाल पर संजय राउत ने सहमति जताई और संभावित गठबंधन की बात को स्‍वीकार किया।

सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बारे क्‍या कहा?

बता दें शुक्रवार को सीएम फडणवीस ने भी कुछ ऐसी ही बातें बोली थी और पुराने साथियों के साथ आने के संकेत दिए थे। उन्‍होंने कहा था "राज ठाकरे अभी भी हमारे मित्र हैं और उद्धव ठाकरे हमारे शत्रु नहीं हैं। उन्‍होंने था कि 1019 से 2024 के घटनाक्रमों पर नजर डाले तो मुझे ये महसूस होता है कि कभी भी कुछ भी नहीं कहना चाहिए। कभी कुछ भी हो सकता है। उद्धव ठाकरे हमें छोड़ कर कहीं और चले जाते हैं और एनसपी के अजित पवार भाजपा के पास आ जाते है। राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है।" इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हालांकि मेरे कहने का ये मतलब नहीं कि ऐसा होना चाहिए।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+