महाराष्ट्र में टूटा MVA गठबंधन? उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT ने किया बड़ा ऐलान
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुरी तरह धराशयी हुई महाविकास अघाड़ी में लगातार आ रही टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने बड़ा फैसला सुनाया है। शिवसेना UBT ने बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है।
शिवसेना यूटीबी सांसद संजय राउत ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी मुंबई और नागपुर में आगामी नगर निगम चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने ऐसी बात बोली जिससे संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में टूट हो चुकी है!

दरसअल, ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान करते हुए बताया कि कैसे महाविकास अघाड़ी गठबंधन और इंडिया गठबंधन के कारण पहले लोकसभा चुनाव में और बाद में महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अवसरों को सीमित कर दिया है।
संजय राउत ने एवीए गठबंधन के लिए क्या कहा?
संजय राउत ने कहा गठबंधन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा में लड़ने का मौका नहीं मिलता है। इससे पार्टी और पार्टी का विकास भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा नागपुर, ठाणे, मुंबई और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायता में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और हम अपने कार्यकर्ताओं को मौका देंगे।
"उद्धव ठाकरे ने हमें संकेत दिया है"
संजय राउत ने कहा "हम मुंबई और नागपुर नगर निगम अपने दम पर लड़ेंगे, जो भी होगा वह होगा। हमें खुद देखना होगा। हम नागपुर को अपने दम पर लड़ेंगे। उद्धव ठाकरे ने हमें संकेत दिया है। मैंने अभी हमारे शहर के शिवसेना प्रमुख प्रमोद मनमोड़े के साथ इस पर चर्चा की।
दिल्ली चुनाव से पहले गठगठबंधन में बिखराव
ठाकरे की पार्टी का ये निर्णय 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इंडिया गठबंधन में हुए बिखराव के बीच लिया है। पहले संजय राउत ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा दिल्ली चुनाव अगल लड़ने पर आपत्ति जताई थी और कांग्रेस की आलोचना की थी।
संजय राउत ने लगाया कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
वहीं अब संजय राउत ने कांग्रेस के प्रतिनिधित्व में बने इंडिया गठबंधन के लिए कहा "यह सच है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए बना था और चुनावों के बाद भारत गठबंधन की एक भी बैठक नहीं हुई। इस बैठक को बुलाने के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार थी।"












Click it and Unblock the Notifications