दिल्ली चुनाव में कांग्रेस या AAP किसे समर्थन कर रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की NCP?
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 5 फरवरी को होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होगा दिल्ली चुनाव में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
इंडिया गठबंधन में दोनों पार्टियां साथ होने के बाजवूद दिल्ली का चुनाव अकेले-अकेले लड़ रही है ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां धर्मसंकट में फंसी हैं कि किसे समर्थन करें। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) कांग्रेस या आम आदमी पार्टी किसे सपोर्ट कर रही हैं?

इंडिया गठबंधन में शामिल अधिकांश पार्टियां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है। हालांकि उद्धव ठाकरे की पार्टी किसे सपोर्ट करें इसको लेकर रुख साफ नहीं किया है। जहां शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा शिवसेना यूटीबी दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही है।
वहीं संजय राउत ने कहा हमारी पार्टी किसे समर्थन कर रही है इसको लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं इससे भाजपा को फायदा होगा! बेहतर होता ये दोनों पार्टियां एक दूसरे के साथ चुनाव लड़ती तो भजापा को कड़ी चुनौती मिलती।
आदित्य ठाकरे ने दिल्ली चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान
वहीं उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे नेदिल्ली चुनाव पर बात करते हुए कहा कि केजरीवा ने दिल्ली वालों के लिए जो काम किया है वो अच्छा काम किया है। अरविंद केजरीवाल के काम की बदौलत दिल्ली का चेहरा बदला है, इससे हम इनकार नहीं कर सकते कि काम दिख रहा है तो उसे स्वीकारो। हालांकि उनकी पार्टी किसे सपेार्ट कर रही इस पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन केजरीवाल की तारीफ कर अपनी पार्टी की मंशा जता दी है।
दिल्ली चुनाव में शरद पवार की एनसीपी किसे कर रही सपोर्ट?
एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा "सभी पार्टियों को तय करना होगा कि दिल्ली चुनाव अलग-अलग लड़ना है या एक साथ। अगर आप, कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियां एक साथ होतीं तो दिल्ली में बहुत अच्छी जीत हो सकती थी। कुछ नहीं।" अभी तक खोया हुआ है अगर सब साथ होते तो बहुत फायदा होता।"












Click it and Unblock the Notifications