इंटरकास्ट मैरिज होने पर लड़की के घरवालों ने पति-पत्नी को कमरे में किया बंद और लगा दी आग

Ahmednagar news, अहमदनगर। अहमदनगर नेवासा तहसील में हुई 'ऑनर किलिंग' की घटना से हर कोई चौंक गया। अहमदनगर जिले में एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना हुई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने का गुस्सा ऐसा उफना कि एक युगल को कमरे में बंदकर जला दिया। आग लगने से दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं पुणे के ससून अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई जबकि लड़के का इलाज चल रहा है।

inter-caste marriage couple set on fire by brides family

उससे पहले पुलिस उप निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने पीड़ित मंगेश एवं रुक्मिणी का बयान लिया था जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की के मामा घनशाम राणेंज और चाचा सुरेंद्र कुमार भरतिया को हिरासत में ले लिया है। जबकि रुक्मिणी के पिता रामारामफल भरतिया फरार हैं।

जानकारी के अनुसार मंगेश चंद्रकांत रणसिंह (23) पत्नी रुक्मिणी (19) की शादी छह माह पहले हुई थी। इससे पहले दोनों में किसी बात पर मामूली झगड़ा हुआ था। रुक्मिणी मायके चली गई थी। तब मंगेश उसे लेने उसके मायके गया था लेकिन रुक्मिणी के पिता रामा, मामा घनशाम और चाचा सुरेंद्र कुमार ने रुक्मिणी को उसके साथ नहीं भेजा और उसके साथ मारपीट की। तब रुक्मिणी तो मंगेश के साथ जाने के लिए तैयार हो गई लेकिन उन तीनों ने पति-पत्नी को बंद कर दिया और उनके शरीर पर घासलेट उड़ेल कर आग लगा दी और बाहर से ताला लगा दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाल दिया और अस्पताल में भर्ती कराया। मंगेश और रुक्मिणी की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+