नौसेना को मिला INS विशाखापट्टनम, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- 'अब हम आत्मनिर्भर बन रहे'
मुंबई, 21 नवंबर। आज आईएनएस विसाखापट्नम नौसेना में शामिल हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई डॉकयार्ड में 'INS विशाखापत्तनम' के कमीशन समारोह में भाग लिय। इस नौके पर खुशी जताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है।' इससे पहले रक्षा मंत्री ने जहाज को लेकर ट्वीट करके कहा था कि 'हम 21 नवंबर को मुंबई में होंगे। मैं आईएएनएस विशाखापट्टनम को शुरू किए जाने के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्सुक हूं। इसके साथ ही चार विशाखापट्टनम श्रेणी के जहाज को शुरू किए जाने की योजना की शुरुआत होगी। इस जहाज के बेड़े में शामिल होने से समुद्र में भारत की ताहत में काफी इजाफा होगा।'

Recommended Video
आईएनएस विशाखापट्टनम को मुंबई स्थित मझगांव के ही डॉकयॉर्ड लिमिटेड में तैयार किया गया है। नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी के तहत इस जहाज को तैयार किया गया है, इस प्रोजेक्ट के तहत चार युद्धपोत तैयार किए जाएंगे। बाकी के तीन युद्धपोत अगले तीन साल में कोलकाता, इम्फाल और सूरत में बनकर तैयार होकर बेड़े में शामिल किए जाएंगे। 2025 तक सभी चार युद्धपोत तैयार होकर नौसेना में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि यह जहाज 163 मीटर लंबा है और इसका कुल वजन 7400 टन है। इसमे 75 फीसदी स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इस जहाज में स्वदेशी हथियार हैं। यह बीईएल की मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल, सतह से सतह मार करने वाली ब्रम्होस, एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर, 76MM सुपर रैपिड गन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य, 130 युद्धपोत शामिल हैं। साथ ही 39 जंगी जहाज भी नौसेना के बेड़े में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications