Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai में शुरू हुई भारत की पहली म्यूजिकल रोड, खासियत सुन आ जाएगा मजा, देखें Video

India's First Musical Road Inaugurated: मुंबई के लोगों का सड़क पर सफर अब बोरिंग नहीं होगा क्‍योंकि यहां पर भारत की पहली म्‍युजिकल रोड शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोस्टल रोड कॉरिडोर पर देश की पहली म्‍युजिकल रोड का उद्घाटन आज कर दिया है। हंग्री की तर्ज पर बनी इस रोड पर गाड़ी पहुंचते ही यात्रियों को मजा आ जाएगा।

दरअसल, मुंबई कोस्‍टल रोड कॉरिडोर में बनी ये पहली म्‍युजिकल रोड जो शहर के सबसे महत्वपूर्ण सड़क मार्गों में से एक है। यहां पर गाड़ी पहुंचते ही ऐसी धुन बजेगी जो अनूठा ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।

India s first musical road started in Mumbai Coastal Corridor

क्‍या है म्‍युजिकल रोड की खासियत?

मुंबई के नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले उत्तरी कैरिजवे पर स्थित यह पट्टी, विशेष रंबल स्ट्रिप्स से बनाई गई है। 70-80 किमी/घंटा की गति से वाहनों के गुजरने पर, ये खांचे 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के ऑस्कर विनिंग सॉग 'जय हो' की धुन बजाने लगेगी।

कितनी दूर तक मिलेगा म्‍युजिक का मजा?

इस प्रोजेक्‍ट को मुंबई नगर निगम (BMC) ने लागू किया है और इसकी अवधारणा पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने दी थी। लगभग 500 मीटर का यह संगीतमय खंड कोस्टल रोड के अंडरग्राउंउ टनल खंड से बाहर निकलने के बाद आता है।

किस देश में पहली बार बनीं थी म्‍युजिकल रोड?

म्यूजिकल सड़कों की अवधारणा 2007 में जापान में शुरू हुई थी, जब सड़क की सतहों पर खांचे से संगीत पैटर्न बनते देखे गए। बाद में दक्षिण कोरिया, हंगरी और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों ने भी इसी तरह की प्रणालियाँ अपनाईं हैं। चालकों को अग्रिम चेतावनी के लिए, खंड से 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइनबोर्ड लगाए गए हैं।

मुंबई में म्‍युजिकल रोड बनाने का क्‍या है उद्देश्‍य?

नागरिक अधिकारियों का मानना है कि यह पहल ड्राइविंग को अधिक आकर्षक बनाने के साथ-साथ चालकों को गति अनुशासन बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। म्यूजिकल प्रभाव तब उत्पन्न होता है जब टायर सटीक रूप से व्यवस्थित खांचों पर कंपन पैदा करते हैं, जिससे ध्वनि तरंगें निकलती हैं जो एक धुन का रूप लेती हैं।

यह म्यूजिकल रोड मुंबई की कोस्टल रोड परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य साउथ और सेंटर मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना है। इस कॉरिडोर ने प्रमुख हिस्सों में यात्रा का समय काफी कम किया है और कार्मशियल एरिया तक पहुंच सुधारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+