इंडियन नेवी का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया
इंडियन नेवी का बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसके कारण उसे मुंबई तट पर इमरजेंसी लैंडिक करवानी पड़ी। क्रू के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर जब मुंबई से नियमित उड़ान पर था तब उसे मुंबई तट के पास उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नौसेना ने तत्काल खोज और बचाव कार्य शुरू कर दिया और नौसेना के गश्ती जहाज़ द्वारा चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना ये घटना कैसे हुई इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
नेवी का है ये एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर
इंडियन नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने नियमित उड़ान बुधवार को सुबह भरी थी इसी दौरान तट के नजदीक दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके कारण तीन क्रू साथ 8 मार्च को मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग की। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के तत्काल गश्ती विमान ने हेलीकॉप्टर के 3 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है।
तुरंत एक्शन में आया गस्ती दल का जहाज
इंडियन नेवी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई से नियमित उड़ान पर भारतीय नौसेना एएलएच तट के करीब इमरजेंसी लैंडिंग की, तत्काल खोज और बचाव ने एक नौसेना गश्ती जहाज द्वारा 3 के चालक दल की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की गई है।
क्या होती है डाइचिंग
डाइचिंग" पानी पर आपातकालीन लैंडिंग से संबंबिधत होता है जब दुर्घटनाग्रस्त होने पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जाती है।
अक्टूबर 2022 में हो चुकी है दुर्घटना
बता दें अक्टूबर 2022 में सेना का ऐसे ही एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच कर्मियों की मौत हो गई थी।
नौसेना ने एतिहायात के तौर पर उठाया था ये कदम
इसके बाद एहतियात के तौर पर देश में सेवा में सभी एएलएच केवल 300 से अधिक, सुरक्षा जांच के लिए ग्राउंड किए गए थे। एक आधिकारिक सूत्र ने 2022 में बयान दिया था कि 'हम उन सभी को एक बार की जांच के दायरे में रख रहे हैं और इसके बाद वे उड़ान भरेंगे। वहींं एक सूत्र ने ये भी कहांं था कि यह विशुद्ध रूप से एक एहतियाती कदम है और एक बड़ी दुर्घटना की स्थिति में किया जाता है।
चीता हेलीकॉप्टर हो चुका है दुर्घटना का शिकार
इससे पहले भारतीय सेना के एक चीता हेलीकॉप्टर का एक्सीडेंट कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हो गया था। जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। सेना ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर आज दोपहर बांदीपोरा जिले के गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि वह एक बीमार सैनिक को अग्रिम चौकी से निकालने के लिए नियमित मिशन पर था।












Click it and Unblock the Notifications