साउथ कोरियाई व्लॉगर के साथ शख्स ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद ऐसे हुआ अरेस्ट

साउथ कोरियाई व्लॉगर को परेशान करने का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स की पहचान दक्षिण-पश्चिमी कर्नाटक के बीदर निवासी भरत उंचले के रूप में हुई है।

व्लॉगर को परेशान करने की घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के रावेत इलाके में दिवाली के दौरान नवंबर में ही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा था। जिसके बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश देखने को मिल रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

South Korean Vlogger

क्या है पूरा मामला?
साउथ कोरियाई व्लॉगर केली भारत घूमने आई थी। पुणे के स्थानीय दुकानों में घूमने के दौरान वो नारियल पानी पि रही थी। इसी बीच आरोपी शख्स केली के गले में हाथ डालते हुए और गलत इशारे करने लगा। केली इस दौरान व्लॉग शूट कर रही इस कारण ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।

उस युवक की हरकतों से परेशान केली जब उस से दूरी बनाने की कोशिश करती है तब वह शख्स उसे और परेशान करता है। वीडियो में व्लॉगर यह कहती नजर आती है कि मुझे इस जगह से निकलना होगा। वह कहती है,"मुझे यहां से भागना होगा। मुझे इस तरह गले मिलना पसंद नहीं है।"

वीडियो वायरल होने के बाद युवक हुआ गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रावेत इलाके में संदिग्ध को ट्रैक किया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। भरत उंचले पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

कुछ ऐसी ही घटना पिछले साल भी हुई थी
इस घटना ने कई लोगों को पिछले साल की याद दिला दी जब एक दूसरी कोरियाई महिला को उसके ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के दौरान मुंबई की सड़कों पर एक व्यक्ति ने परेशान किया था।

उस घटना में लाइव स्ट्रीमिंग की वह क्लिप वायरल हो गई थी जिसमें आरोपी व्यक्ति यूट्यूबर का हाथ पकड़ रहा था और उसे चूमने की कोशिश कर रहा था। घटना के सिलसिले में बाद में मुंबई पुलिस ने दो लोगों-मोबीन चांद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी (20) को पकड़ा था। पुणे की घटना में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+