INDIA alliance: महाराष्‍ट्र में महाअघाड़ी में सीट-शेयरिंग को लेकर बनी बात! 4 सीटोंं को लेकर खींचतान जारी

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राजनीजिक पार्टियां ने चुनावी तैयारी के साथ जमकर प्रचार शुरू कर दिया है। महाराष्‍ट्र में विपक्षी INDIA गठबंधन में शामिल महाअघाड़ी गठबंधन (MVA) में महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने कथित तौर पर लोकसभा सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) 19 सीटों पर, कांग्रेस 16 सीटों पर और शरद पवार की एनसीपी नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन अभी भी चार सीटों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। इन चार सीटों को लेकर ठाकरे की शिवसेना (UTB) और कांग्रेस के बीच रस्‍साकसी जारी है।

Maha Aghadi Alliance

याद रहे महाराष्‍ट्र के महाअघाड़ी गठबंधन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार के नेतृत्व वालीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस शामिल हैं जिन्‍होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत साथ चुनाव लड़ने का ऐलान 9 जनवरी को किया था।

गौरतलब है कि महाअघाड़ी गठबंधन में शामिल राजनीनिक दलों ने महाराष्‍ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर अपनी-अपनी दावेवादी का ऐलान कर दिया है बची हुई चार सीटों के बीच खींचतान जारी है।

44 सीटों को लेकर बनी बात

महाराष्‍ट्र में शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेंस और ठाकरे की शिवसेना यूटीबी तीनों पार्टियां राज्य में महा विकास अघाड़ी (MVA) के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक, समावेशी गठबंधन (INDIA) ब्लॉक का हिस्सा हैं। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्‍ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्‍यादा 19 सीटें ठाकरे की शिवसेना यूटीबी के खाते में आई हैं। वहीं कांग्रेस को16 और एनसीपी और एसपी को 9 सीटें मिली हैं।

शिवसेना (यूटीबी) को मिली ये 19 सीटें

शिवसेना यूटीबी जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, उत्तरी मुंबई, दक्षिण मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई, रायगढ़, मावल, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनागले, हिंगोली, शिरडी, औरंगाबाद यवतमाल वाशिम, धाराशिव

कांग्रेस को मिली ये 16 सीटें

नादुरबार, धुले, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, मुंबई उत्तर मध्य, सोलापुर, नागपुर, पुणे, लातूर, जालना, अकोला, अमरावती, भंडारा गोंदिया, कोल्हापुर रामटेक

एनसीपी और एसपी को मिली 9 सीटें
बारामती, शिरूर, सतारा, अहमदनगर, रावेर, डिंडोरी, बीड, वर्धा

इन 4 सीटों को लेकर हो रही खींचतान

महाअघाड़ी गठबंधन में 44 सीटों पर बात बन चुकी है लेकिन 4 सीटें ऐसी है जिनको लेकर शिवसेना यूटीबी और कांग्रेस के बीच खींचतान चल रही है वो सीटें सांगली, मुंबई उत्‍तर पश्चिम, मुंबई साउथ सेंट्रल और भिवंडी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+