Mumbai Airport: रनवे पर बड़ा हादसा होते-होते बचा, भयानक तरीके से एक-दूसरे के करीब आई एयर इंडिया-इंडिगो फ्लाइट
Mumbai Airport Runway News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से एक भयानक वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट के रनवे पर दो फ्लाइट के बीच बड़ी दुर्घटना होते-होते बाल-बला बची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, एक फ्लाइट लैंड कर रही थी और दूसरी टेकऑफ कर रही थी। इस दौरान रनवे पर दोनों विमान इतने करीब आ गए कि देखने वालों की सांसें अटक जाएं।

रनवे पर एक दूसरे के करीब आई फ्लाइट
जानकारी के अनुसार इंडिगो (Indigo Flight) और एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट रनवे पर एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। उस वक्त स्थिति ऐसी हो गई कि शायद दोनों आपस में टकरा जाए, लेकिन दोनों टकराने से बाल-बाल बच गए।
सामने आया घटना का वीडियो
घटना के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट रनवे पर लैंडिंग कर रही थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर दौड़ रही थी। सामने आए 14 सेकंड के वीडियो को देखकर किसी भी सांसें अटक सकती हैं।
वायरल वीडियो में एक फ्लाइट को उसी रनवे पर उतरते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरी फ्लाइट उड़ान भर रही थी।
एक दिन पहले की घटना
घटना शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 की है, जब इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5053 रनवे पर उतरी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट AI657 उसी वक्त तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के प्रोसेस में थी।
DGCA ने लिया तुरंत एक्शन
हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी लापरवाही के लिए पद से हटा दिया है। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों को समझने के लिए मामले की जांच भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications