महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार आ रही है गिरावट, अधिकारी बोले- स्थिति अब कंट्रोल में है

मुंबई, अगस्त 20। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा डराने वाले राज्य महाराष्ट्र में अब स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जो कि राहत वाली बात है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 5225 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 154 लोगों की मौत हो गई। इन आंकड़ों के बीच अच्छी बात बस यही थी कि एक्टिव केस में गुरुवार को रिकॉर्ड गिरावट आई। बुधवार को महाराष्ट्र में एक्टिव केस 58069 थे और गुरुवार एक्टिव केस की संख्या 57579 थी। इससे पहले मंगलवार को एक्टिव केस की संख्या 62,069 थी।

coronavirus

महाराष्ट्र के कुछ जिले बने हुए चिंता का विषय

आपको बता दें कि महाराष्ट्रा के 6-7 जिलों में एक्टिव केस की संख्या सबसे अधिक है। इनमें पुणे, ठाणे और सतारा प्रमुख हैं। इनमें क्रमश: 12917, 7020 और 6792 एक्टिव केस हैं। स्टेट के सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप अवाटे ने कहा कि एक्टिव केस की घटती संख्या ने वायरस की गिरावट का संकेत दिया। उन्होंने कहा, "सक्रिय मामले वायरस के प्रसार के संकेतक हैं और ये आंकड़े बताते हैं कि हमने वायरस को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर लिया है।"

Recommended Video

      Coronavirus India Update: COVID-19 Third Wave को लेकर राज्यों ने शुरू की तैयारी | वनइंडिया हिंदी

      दूसरी लहर में 6 लाख तक पहुंचे थे एक्टिव केस

      आपको बता दें कि महाराष्ट्र में स्थिति उस वक्त भयावह थी, जब देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा था। उस वक्त महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस 6 लाख तक पहुंच गए थे। ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे अस्पताल के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ विकार शेख ने कहा कि अभी एक्टिव केस में गिरावट आ रही है, लेकिन मौजूदा स्थिति अभी स्थिर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अभी कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उससे ये लग रहा है कि तीसरी लहर आ सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+