'अगर किसी की हिम्‍मत है तो', नागपुर दंगे के बाद अजित पवार ने मुसलमानों को धमकाने वालों को दी चेतावनी

Maharashtra News:महाराष्‍ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर महाराष्‍ट्र में राजनीति जमकर गरमाई हुई है। नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद वहां हिंसा हुई पत्‍थरबाजी हुई और वहां पर हिंसा को कंट्रोल करने के लिए कर्फ्यू तक लगाना पड़ा।

हालांकि नागपुर में स्थित सामान्‍य होने के बाद वहां से कफ्यू हटा दिया गया है लेकिन अभी भी महाराष्‍ट्र में माहौल गरमाया हुआ है। इस सबके बीच महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है।

Ajit Pawar

डिप्‍टी सीएम अजित पवार राज्‍य में सांप्रदायिक कलह कोशिश करने वालों और मुस्लिम समुदाय को डराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में राज्‍य में एकता और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा "अगर हमारे मुस्लिम भाईयों और बहनों के डराने या सांप्रदायिक कलह पैदा करने की हिम्‍मत कोई करता है तो उसे किसी भी हाल में बक्‍शा नहीं जाएगा।"

अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को दिया ये भरोसा

इफ्तार पार्टीमें उन्‍होंने मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिलाते हुए कहा "आपके भाई अजित पवार आपके साथ हैं। अगर कोई हमारे मुस्लिम भाईयों और बहनों को डराने-धमकाने या सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की हिमाकत करता है तो उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।

नागपुर हिंसा के बाद अजित पवार का रुख

बता दें डिप्‍टी सीएम का ये बयान नागपुर हिंसा के बाद आया है। जिसमें पवार ले साफ कर दिया है कि वो मुसलमानों के साथ हैं। याद रहे औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने के लिए नागपुर में 15 मार्च 2025 को हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद भड़की थी। इस हिंसा में उग्रवादियों ने जमकर पत्‍तथरबाजी की और वाहनों को आग लगा दिया गया। इस हिं‍सा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इतना ही नहीं दो दिन पहले कारसेवकों ने खुर्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने को लेकर धमकी दी है। जिसके बाद औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसे टीन की चादरों से ढक दिया गया है।

अजित पवार ने शेयर की ये पोस्‍ट भी

एनीसीपी प्रमुख और महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम ने फेसबुक पर इस इफ्तार पार्टी की फोटो के साथ एक पोस्‍ट शेयर है। जिसमें मराठी में कैप्‍शन लिखा "रमजान के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में भाग लिया। मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और सभी वर्गों के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी खुशी के साथ भाग लिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+