IAS Pooja Khedkar: विवादों में घिरती जा रहीं ट्रेनी IAS, मां मनोरमा का पंकजा मुंडे से कनेक्शन! क्या है रिश्ता
पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने मनोरमा के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। दरअसल IAS पूजा की मां मनोरमा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो पिस्तौल लहराती दिख रही हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि खेडकर परिवार का संबंध भाजपा नेता पंकजा मुंडे से भी है।
ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर और उनकी मां एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही हैं। पूजा की मां मनोरमा खेडकर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बंदूक लेकर कुछ लोगों को धमकाते नजर आ रही हैं। यह वीडियो 2023 का है, जिसमें मनोरमा खेडकर हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमकी दे रही हैं।

दरअसल ये मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही हैं। जबकि कथित रूप से अब एक और दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा खेडकर की मां और उनके पिता दिलीप खेडकर का संबंध पंकजा मुंडे से निकला है।
खेड़कर परिवार का पंकजा मुंडे से कनेक्शन कैसे?
दिलीप खेडकर के बीजेपी नेता पंकजा मुंडे से पारिवारिक संबंध हैं। दिलीप खेडकर के भाई माणिक खेडकर पांच साल तक बीजेपी के तालुका अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले जब पंकजा मुंडे महाराष्ट्र विधानसभा में परली से विधायक थी, तो मनोरमा ने 3 अक्तूबर, 2021 को गोपीनाथ मुंडे प्रतिष्ठान को 12 लाख 12 हजार 12 रुपये का डोनेशन दिया था।
विवादों में आने के बाद IAS पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर किया गया है। उन्हें जिले की एडिशनल असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली है।












Click it and Unblock the Notifications