उद्वव ठाकरे ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा- BMC चुनाव हमें हराकर दिखाएं
मुंबई, 22 सितंबर: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में पार्टी की रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने भाजपा को आगामी मुंबई निकाय चुनावों में उसे हराने की चुनौती दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, जो लोग शिवसेना को खत्म करने की बात कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी से मुंबई निकाय चुनावों में शिवसेना को उसकी जगह दिखाने के लिए कहा है। मैं आपको इसे आजमाने की चुनौती देता हूं। पहले भी कई निजाम और शाह ने मुंबई पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन अपने नापाक प्रयास में विफल रहे। शहर के साथ शिवसेना का रिश्ता अटूट है और पार्टी आम मुंबई वासियों के दैनिक जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है। जब भी आवश्यकता होती है, हम उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।
उद्धव ठाकरे ने कहा,ठाकरे परिवार और शिवसेना को खत्म करने के लिए सभी साथ आ रहे है। मेरा कहना है की आएं और मुकाबला करें, हम तैयार हैं। ठाकरे ने कहा कि, उनके साथ मुन्ना भाई (राज ठाकरे) भी आए हैं। कोई दिक्कत नहीं, सभी का मुकाबला करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आखिरी चुनाव है, इस तरह से लड़ें। मेरा कहना है कि उनका यह आखिरी चुनाव ही होगा, लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं को कहता हूं कि अपना पहला चुनाव है, यह ध्यान में रखते हुए काम करना है।
ठाकरे ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि हमें जमीन दिखाने की बात करते है हम आपको आसमान दिखाएंगे। आज चुनाव आने के बाद मुंबई दिखती है। आपको सिर्फ जमीन नजर आती है यह सिर्फ जमीन नहीं है। उद्वव ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं आपकी कोई साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। आप हिन्दू मुस्लिम करके देखो, मुस्लिम भी हमारे साथ है। मराठी गैरमराठी करके देखो। मराठी गुजराती सब हमारे साथ है।
उन्होंने भाजपा पर 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना के बारे में "झूठ बोलने" का भी आरोप लगाया, जिसे गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। गोरेगांव उपनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना को भाजपा शासित राज्य में स्थानांतरित करने के बाद भारी प्रोत्साहन दे रही है।उद्धव ठाकरे ने चीता प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा। ठाकरे ने कहा, ''70 साल बाद देश में चीता लाए लेकिन आवाज सुना तो बिल्ली जैसी है।












Click it and Unblock the Notifications