महाराष्ट्र : बारिश और तूफान से ढहा मालेगांव में होटल का हिस्सा, 1 की मौत

मुंबई, मई 29: महाराष्ट्र के मालेगांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक होटल का हिस्सा बारिश और तूफान के बाद अचानक भरभराकर ढह गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए होटल का नाम एकता है। होटल का अगला हिस्सा शनिवार दोपहर को हुई बारिश की वजह से ढह गया, इस हादसे में एक की मौत की खबर भी समाने आई है।

hotel portion collapsed in malegaon

हादसे का शिकार हुआ होटल एकता मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे 3 पर मालेगांव शहर से लगभग 9 किमी दूर स्थित है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डाइनिंग हॉल समेत होटल का अगला हिस्सा ढह गया। वहीं इस हादसे में मौत का शिकार हुए युवक की पहचान मोहम्मद सलमान पुत्र हाफिज मोहम्मद रमजान के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमें लगभग दोपहर 3:30 बजे एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया था कि होटल में कोई दुर्घटना हुई है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने पाया कि होटल का हिस्सा पूरी तरह से टूटा हुआ है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि आज दोपहर भारी बारिश और तूफान आया, इस घटना के पीछे यही कारण हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

वहीं घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भूसे मौके पर पहुंचे। साथ ही मालेगांव विधायक मुफ्ती इस्माइल भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल स्थानीय दमकल विभाग की एक टीम जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+