गुहगार सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, उद्धव के भास्कर जाधव और शिंदे गुट के राजेश बेंडल आमने सामने

Maharashtra Assembly Elections: शिवसेना ने मुंबई और ठाणे से लेकर तळ कोकण तक अपने प्रभाव का विस्तार किया है, लेकिन कोकण में पार्टी की ताकत खासतौर पर गणपति और होली जैसे उत्सवों के दौरान मजबूत हुई, जब कोकण से मुंबई आने वाले लोग शिवसेना के साथ जुड़ते थे। हालांकि, रत्नागिरी, देवगड और गुहागर विधानसभा सीटों पर शिवसेना का वर्चस्व कमजोर पड़ा था। अब गुहागर और रत्नागिरी सीटों पर बीजेपी का दबदबा भी टूट चुका है, लेकिन पार्टी का अस्तित्व अब भी बरकरार है।

गुहागर में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर महायुति ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। एकनाथ शिंदे गुट द्वारा उम्मीदवार के तौर पर राजेश बेंडल का नाम सामने आया है, जो गुहागर में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। बेंडल ने नगराध्यक्ष के रूप में काम किया है और उनकी छवि एक मिलनसार कुणबी समाज के नेता की है। इस बार, उन्हें गुहागर में उद्धव ठाकरे गुट के आक्रामक नेता भास्कर जाधव से चुनौती मिल रही है।

gg

भास्कर जाधव का राजनीतिक सफर

भास्कर जाधव महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनेता हैं। 2004 में शिवसेना से बगावत कर, उन्होंने चिपळूण विधानसभा सीट से अपक्ष चुनाव लड़ा था। बाद में वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए और राज्यसभा में नामांकित हुए। वे 2009 और 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गुहागर से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2019 में वे एक बार फिर शिवसेना में लौटे थे और 2022 में शिंदे के विद्रोह के दौरान उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहे। इस बार, जाधव के खिलाफ शिंदे गुट के राजेश बेंडल ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

गुहागर के विकास की दिशा
गुहागर विधानसभा क्षेत्र में पायाभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शिंदे सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हाल ही में, गुहागर क्षेत्र के 15 गांवों के लिए जन सुविधाओं के तहत सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। इसके अलावा, गुहागर में 1 मेगावॉट का सौर ऊर्जा परियोजना भी शुरू हुआ है, जिसे उद्योग मंत्री उदय सामंत ने उद्घाटन किया। इस परियोजना से इलाके में 19 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है और यह क्षेत्र पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करेगा।

महिला कल्याण योजनाओं का लाभ
गुहागर विधानसभा क्षेत्र में एकनाथ शिंदे द्वारा लॉन्च की गई "माझी लाडकी बहीण योजना" का लाभ 24,000 महिलाओं को मिला है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा लाभ मिल रहा है।

राजनीतिक समीकरण और विकास की राजनीति
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार गुहागर विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण महायुति के पक्ष में हैं। उद्धव ठाकरे गुट के भास्कर जाधव के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ध्यान न देने का फायदा राजेश बेंडल को मिल सकता है। इसके अलावा, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, जैसे सड़कों का निर्माण, सौर ऊर्जा परियोजना, और महिला कल्याण योजनाओं के कारण भी बेंडल के लिए जनसमर्थन जुटाना आसान हो सकता है।

शिंदे गुट और ठाकरे गुट के बीच कांटे की टक्कर

गुहागर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिंदे गुट और ठाकरे गुट के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। पायाभूत सुविधाओं के विकास और महिला कल्याण योजनाओं के जरिए बेंडल अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं जाधव के अनुभव और पुराने राजनैतिक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें धाराशिव में 'महायुती' का पलड़ा भारी, शिंदे शिवसेना के अजित पिंगले ने पेश की दावेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+