Gold Silver Rate Mumbai: बजट के बाद मुंबई के बाजार में लगी आग, जानें कहां पहुंचा सोना-चांदी का रेट?
Gold Silver Rate Mumbai: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया था, जिसके बाद बाजार धड़ाम हो गया, सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट लगातार जारी है, मुंबई भी इससे अछूता नहीं है। मुंबई के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में लगभग 3 % और चांदी में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
गुडरिटर्न्स (GoodReturns)की खबर के मुताबिक 2 फरवरी 2026 को मुंबई में 24 कैरेट सोना लगभग ₹15,153 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग ₹13,890 प्रति ग्राम पर है जबकि 18 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹11,365 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है, यह पिछले दिनों की तुलना में काफी नीचे है।

जबकि चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है , मौजूदा रेट की बात करें को आज मुंबई में लगभग ₹349.90 प्रति ग्राम और ₹3,49,900 प्रति किलोग्राम रही है, जो पूर्व भावों से थोड़ा कम है।
Gold Silver Rate Mumbai: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भावों में उतार-चढ़ाव
एक्सपर्टस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भावों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग-आपूर्ति की स्थिति इस गिरावट में प्रमुख भूमिका निभा रही है। निवेशकों के लिए यह सस्ता भाव खरीदारी का अवसर भी बन सकता है, लेकिन कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले व्यापक बाजार विश्लेषण जरूरी है।

Gold Silver Rate Mumbai: गोल्ड ETF क्या होता है?
मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड और सिल्वर में निवेश के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसलिए हर किसी को गोल्ड ETF के नियम और निवेश से जुड़ी बातों को जरूर जानना चाहिए। दरअसल
Gold ETF एक ऐसा म्यूचुअल फंड है यह शेयर बाजार में स्टॉक की तरह ट्रेड होता है। Gold ETF की एक यूनिट आमतौर पर 1 ग्राम शुद्ध (99.5% या 99.9%) सोने के बराबर होती है।

Gold Silver Rate Mumbai: क्या हैं Gold ETF से जुड़े प्रमुख नियम?
इसके लिए आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट जरूरी होता है, तभी आप इसका लाभ उठा सकते हैं। Gold ETF को SEBI की ओर से कंट्रोल होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह पूरी तरह डिजिटल निवेश है, यहां पर फिजिकल सोने में निवेश नहीं होता है। Gold ETF पर फंड हाउस एक छोटा सा एक्सपेंस रेशियो (0.3% से 1% तक) चार्ज करता है, जो NAV से कटता है। इसके जरिए आप कम लागत में अच्छा निवेश कर सकते हैं,ये धोखाधड़ी से भी आपको बचाता है।












Click it and Unblock the Notifications