Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी से पहले सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र के किन लोगों को होगा फायदा
Ganesh Utsav 2025: महाराष्ट्र के मुुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया गणेश उत्सव के अवसर पर इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
20 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2025 से शुरू होने वाले गणेश उत्सव के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र ने मिलकर यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त ट्रेनों की मांग की थी, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सीएम फडणवीस ने इस निर्णय को श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बताया है। इससे त्योहार के दौरान यात्रा सुगम हो सकेगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, इन अतिरिक्त रेलगाड़ियों से लाखों गणेश भक्तों को कोंकण सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में आने-जाने में आसानी होगी।
गणेशोत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुंबई और पुणे जैसे शहरों से कोंकण क्षेत्र की ओर जाते हैं। रेलवे का यह फैसला विशेष रूप से मुंबई और आसपास के शहरों से कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए लाभदायक होगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल मुंबई बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से यात्रा करने वाले नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी, और त्योहार के उल्लास में कोई बाधा नहीं आएगी।
फडणवीस ने बताया कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों का सफर आरामदायक होगा और टिकट मिलने में होने वाली समस्या भी कम होगी। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को राज्य के सांस्कृतिक पर्व को और अधिक सुचारु बनाने वाला कदम करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications