फल विक्रेता से इलेक्ट्रीशियन और फिर बना फर्जी डॉक्टर, करने लगा कोरोना मरीजों का इलाज तो यूं खुली पोल
नागपुर, 09 मई। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, अस्पताल में मरीजों को बेड और ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। महामारी काल में कई कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं तो वहीं कुछ लोग आपदा को अवसर में बदलने के लिए लोगों की जान से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है जहां, एक फल विक्रेता को फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

फल और आइसक्रीम बेचा करता था आरोपी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर के कामठी इलाके के रहने वाला चंदन नरेश चौधरी फल और आइसक्रीम बेचा करते था। बाद ने उसने एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदन नरेश चौधरी पिछले पांच साल से ओम नारायण मल्टीपर्पज सोसाइटी के नाम से एक चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी चला रहा है, यहां वह रोगियों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज भी करता है।

पांच साल से चला रहा था डिस्पेंसरी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है, ऐसे में नरेश चौधरी पिछले कई दिनों से अपनी डिस्पेंसरी में डॉक्टर के तौर पर कोविड संक्रमितों का इलाज कर रहा है। आपदा को अवसर में बदल नरेश चौधरी बिना किसी डॉक्टरी डिग्री और कोर्स के कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहा है। पुलिस को उसके इस कारनामे की सूचना उसी के किसी जानकार व्यक्ति ने दी। पुलिस ने जब नरेश चौधरी के डिस्पेंसरी पर छापा मारा तब उसका भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस ने डिस्पेंसरी पर की छापेमारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नरेश चौधरी से डॉक्टर की डिग्री दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज उपस्थित ना कर सका। फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहे नेरश चौथरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी को दौरान डिस्पेंसरी से ऑक्सीजन सिलेंडर, इंजेक्शन और दूसरे कई मेडिकल उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपी नरेश को महाराष्ट्र प्रैक्टिशनर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सुनामी का रूप महीनेभर से ले रखा है, जिसकी चपेट में इस बार भी सबसे पहले महाराष्ट्र आया, जहां का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 53605 नए केस सामने आए, जबकि शुक्रवार को ये आंकड़ा 54022 था। इन नए केसों के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 50,53,336 हो गई है। वहीं 864 नई मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचकर 75277 हो गया है।
यह भी पढ़ें: कमला हैरिस ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- भारत में कोरोना की स्थिति देखकर टूटा दिल












Click it and Unblock the Notifications