महाराष्ट्र: पालघर में चार साल का बच्चा मैनहोल में गिरा, तलाश जारी
मुंबई, 19 जुलाई: महाराष्ट्र में पालघर में चार साल का एक बच्चा मैनहोल में गिर गया। जिसके बाद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। 24 घंटे से ज्यादा समय से बच्चे की तलाश जारी है। यहां नालासोपारा के बिलालपाडा में रविवार सुबह ये हादसा हुआ है। एक चार साल का बच्चा अनमोल सिंह जब अपने घर के पास खेल रहा था तो वो खुले मौनहोल में जा गिरा। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव हो गया था। ऐसे में बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने मैनहोल का ढक्कन खोल दिया था। जिसमें बच्चा गिर गया।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई शहरों से खुले मैनहोल के चलते ऐक्सिडेंट का कारण बन रहे हैं। पालघर के अलावा मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है। मुंबई में तो भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया तथा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो रास्ता बदल दिया गया है या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications