महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी को हिंदुजा अस्‍पताल में करवाया गया भर्ती, ब्रेन ट्यूमर से हैं ग्रसित

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्रत्री मनोहर जोशी को ब्रेन ट्यूमर बीमारी के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

Manohar Joshi

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर जोशी को मुंब के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंट्रल में भर्ती करवाया गया है। मनोहर जोशी को ब्रेन ट्यूमर बीमारी के कारण हुई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों के कारण भर्ती करवाया हैं। उन्‍हें क्रिटिकल केयर की आवश्‍यकता है। 86 वर्षीय जोशी को हिंदुजा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनह अस्‍पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनसे मिलने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ा कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

86 वर्षीय जोशी को हिंदुजा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं। डॉक्‍टरों के अनुसार उनकी स्थि‍ति अभी स्थिर है।

मनोहर जोशी ने शिवसेना-भाजपा गठबंधन के अंतर्गत 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्‍मेदारी संभाााली। मनोहर जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1967 में राजनीति में प्रवेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+