26/11 हमला: परमबीर सिंह ने किया था आतंकी कसाब के फोन को नष्ट! पूर्व एसीपी शमशेर खान का आरोप
मुंबई, 26 नवंबर। मुंबई में हुए खौफनाक आतंकी हमले 26/11 (26 नवंबर) को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। 26/11 की बरसी पर पूरे देश ने आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवानों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में सेवानिवृत्त एसीपी शमशेर खान पठान ने तत्कालीन डीआईजी एटीएस परम बीर सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। शमशेर खान पठान ने दावा किया कि परम बीर सिंह ने आतंकी अजमल कसाब का फोन जब्त किया था लेकिन उसे सबूत के तौर पर कभी पेश ही नहीं किया गया।
Recommended Video

गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पहले ही जबरन वसूली के आरोपों का सामना कर रहे हैं, बीते दिनों उनसे मुंबई की अपराध शाखा ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। अब मुंबई आतंकी हमले में उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगाए गए आरोप परमबीर की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में सेवानिवृत्त एसीपी शमशेर खान पठान ने परमबीर सिंह पर आतंकियों से मिलिभगत के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने परमबीर को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमले के बाद रॉ प्रमुख देना चाहते थे इस्तीफा, जानिए क्यों मोसाद और सीआईए को आया था गुस्सा?
जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में सेवानिवृत्त एसीपी शमशेर के पठान ने आरोप लगाया कि 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान, तत्कालीन डीआईजी एटीएस परम बीर सिंह ने आतंकवादी अजमल कसाब के फोन को जब्त कर लिया, हालांकि वह मोबाइल फोन कहां गया आज तक उसका पता नहीं चला और ना ही उसे सूपत के तौर पर कभी पेश किया गया। शमशेर खान पठान ने कहा,
मैंने इस साल जुलाई में इस संबंध में एक पत्र लिखा था। उन्हें (परम बीर सिंह) सबूतों को नष्ट करने के आरोप में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उसने इस बरामद सबूत को आईएसआईएस को बेच दिया होगा या फिर जबरन वसूली के लिए जानकारी का इस्तेमाल किया होगा।












Click it and Unblock the Notifications