Maharashtra: ठाणे की फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, हादसे में 4 की मौत, 25 घायल

मुंबई के ठाणे में एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ठाणे के डोंबिवली की फैक्ट्री में गुरुवार को हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि एमआईडीसी चरण 2 में स्थित रासायनिक फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने के बाद आग लग गई। इस भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम आठ लोगों को बचाया गया है।

Dombiwali Thane

उन्होंने कहा, "डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। इस घटना में शामिल आठ लोगों को बचाया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने कलेक्टर से इस बारे में चर्चा की है। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

आग बुझाने के लिए लगभग 15 इंजन लगाए गए हैं और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगेगा। विस्फोट के प्रभाव से आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। आग एक कार शोरूम समेत दो अन्य इमारतों तक फैल गई।

जानकरी के अनुसार हादसा दोपहर एक बजे के बाद हुआ। दोपहर करीब 1:40 बजे एक संकटकालीन कॉल की गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट में कई वाहन और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कम से कम सात लोगों के घायल होने की खबर है।

डॉ. निखिल पाटिल ने कहा, "हम और लोगों के बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट के समय दिन की पाली में काम करने वाले कर्मचारी कारखाने के अंदर थे। यह अज्ञात है कि कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+