महाराष्ट्र: मुंबई की इमारत में आग, 8 फायर इंजन और 6 जंबो टैंकर किए गए तैनात
मुंबई. 23 सितंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल इमारत को खाली करवाकर आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के खार एरिया में स्थित नूतन विला बिल्डिंग में गुरुवार शाम आग लग गई। जिसके बाद 8 फायर इंजन और 6 जंबो टैंकर को वहां पर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक हालात कंट्रोल में हैं। साथ ही इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां पर रखे सामान को जरूर नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications