महााराष्‍ट्र चुनाव में मिली जीत के बाद शिंदे की शिवसेना अपना नेता चुनने के लिए आज करेगी विधायक दल की बैठक

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन महाराष्‍ट्र की 288 सीटों में से कुल 234 सीटों पर जीत हासिल नई सरकार का गठन करने जा रहा है। जिसमें 132 सीटों पर भाजपा, शिवसेना ने 55 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। इस प्रचंड जीत के बाद महायुति गठबंधन सरकार तो बनाने जा रहा है लेकिन मुख्‍यमंत्री कौन होगा इसको लेकर बात फंसी हुई हैं।

मुख्‍यमंत्री पद चल रही माथापच्‍ची के बीच एकनाथ शिंदे की शिवसेा आज अपना नेता चुनने के लिए विधायक दल की नेता चुनेगी। याद रहे महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री की रेस में एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं। ऐसे में शिवसेना दल के विधायक दोबार शिंदे को सीएम बनाने की मांग कर सकते हैं।

Eknath Shinde

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की महत्वपूर्ण अंतर से जीत के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना पार्टी के सदस्य दीपक केसरकर ने अपनी पार्टी के विधायकों की ओर से बमयान दिया। उनका मानना ​​है कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका में बने रहना चाहिए।

विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विश्वास को मजबूत किया है। अब शिंदे के पिछले कार्यकाल के दौरान तय किए गए शासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते है। शिवसेना विधायकों का यह सामूहिक समर्थन न केवल शिंदे की स्थिति को मजबूत करता है, बल्कि पार्टी और महायुति गठबंधन में उसके सहयोगियों के भीतर एक एकीकृत मोर्चे का भी संकेत है।

दीपक केसरकर का बयान महत्वपूर्ण है क्योंकि महाराष्‍ट्र में सीएम कौन होगा इस पर सस्‍पेंस बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+