महाराष्‍ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' पर मचे घमासान के बीच एकनाथ शिंदे का आया रिएक्‍शन, बोले- पिक्‍चर अभी बाकी है

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र की सियायत में " ऑपरेशन टाइगर" को लेकर बड़ा घमासान मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को तोड़ने के लिए ऑपरेशन टाइगर चला रहे हैं और जल्‍द ही ठाकरे की शिवसेना के 7 मौजूदा सांसद शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं।

महाराष्‍ट्र में मचे सियासी बवंडर के बीच एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर' के आरोपों पर शुक्रवार की शाम बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही शिंदे ने अपने पूर्व करीबी उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है। इतना ही नहीं शिंदे की प्रतिक्रिया के बाद महाराष्‍ट्र में सियासी भूचाल आना तय माना जा रहा है।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे बोले- बड़ा सॉलिड झटका मारा है

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा "उन्‍हें 440 वॉल्‍ट का झटका तो महाराष्‍ट्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में दे दिया है, उससे वो अभी उभर नहीं पाए हैा। शिंदे ने कहा चुनाव में महाराष्‍ट्र के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है, लोगों ने उन्‍हें एक ही झटका मारा है, लेकिन बड़ा सॉलिड झटका मारा है।

एकनाथ शिंदे बोले- शेर का कलेजा होना चाहिए

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर" के आरोपों पर कहा "शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता है, उसके लिए शेर का कलेजा होना चाहिए।" शिंदे ने कहा "लोग मेरे काम से प्रभावित होकर मुझे मिलने आते रहते हैं। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।"

एकनाथ शिंदे ने क्‍यों कहा "पिक्‍चर अभी बाकी है"

एकनाथ शिंदे ने कहा जब महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री था तब भी मेरे आवास वर्षा के दरवाजे हर किसी के लिए खुले थे, आज भी हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। इसके साथ ही शिंदे ने मुस्‍कुराते हुए कहा ये तो ट्रेलर है, पिक्‍चर अभी बाकी है।

एकनाथ शिंदे ने किया ये बड़ा खुलासा

एकनाथ शिंदे ने खुलासा किया कि भिवंडी, कल्‍याण और ठाणे से उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी के कई पदाधिकारी आज ही हमारी शिवसेना पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने कहा लोगों को हम पर भरोसा है। शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना तंज कसा जो लोग घर पर बैठे हैं, वो अपने घर ही रहें, वो जब हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+