Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की 'गुगली' पर 'हिट विकेट' का कसा तंज, अजित पवार को लेकर कही ये बात

Maharashtra NCP Crisis: अजीत पवार ने एनसीपी से बगावत के बाद रविवार को महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को निशाना बनाने के एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शरद पवार के गुगली वाले बयान को हिट विकेट करार दिया है।

एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की गुगली पर हिट विकेट का कसा तंज

शरद पवार पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग गुगली के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन सभी ने देखा कि कौन क्लीन बोल्ड हुआ और यह हिट विकेट है। सीएम शिंदे ने कहा कि यह कोई नई सरकार नहीं है, पीएम मोदी के नेतृत्व में शिवसेना और बीजेपी सरकार काम कर रही है।

विकास कार्य चल रहा है और अजित पवार जो विकास कार्यों में विश्वास करते थे, उन्होंने समर्थन दिया और सरकार में शामिल हुए। मैं उनका और उनके विधायकों का तहे दिल से स्वागत करता हूं। उनके पास बहुत सारे सांसद और विधायक हैं जो निश्चित रूप से महाराष्ट्र के विकास में मदद करेंगे। यह डबल इंजन सरकार अब बुलेट ट्रेन की गति से चलेगी। एमवीए सरकार टूट गई है। यह गुगली नहीं है, यह हिट विकेट है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा एकजुटता बनाने के प्रयासों के बीच अजीत पवार का यह कदम विपक्षी एकता को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: 'अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे', बोलीं सुप्रिया सुले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+